About: http://data.cimple.eu/claim-review/8db448268efb8b5d9da13df2d10af7a4066868ab6cd86a1d83d9dee9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट करते बाइक सवार का वीडियो स्क्रिप्टेड, सांप्रदायिक दावे से हो रहा वायरल मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो असली घटना का नहीं है और न ही इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल है। दरअसल, यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे सनसनीखेज दावे के साथ लाइक और व्यूज की मंशा से बनाया गया है। मुकलेसुर अली नामक एक यूट्यूबर ने इस वीडियो को शेयर किया था। By: Pragya Shukla - Published: Feb 28, 2025 at 11:31 AM - Updated: Feb 28, 2025 at 04:44 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बाइक सवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार पहले व्हील चेयर पर बैठे मुस्लिम शख्स को परेशान करता है और उनकी टोपी छीन लेता है। फिर वो बुजुर्ग को पीटना शुरू कर देते है। इस वीडियो को मुस्लिम पर होने वाले कथित अत्याचार के सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसमें कोई सांप्रदायिक पहलू शामिल नहीं है। इस वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठा मुस्लिम व्यक्ति आपाहिज नहीं है और उसे बचाने वाला व्यक्ति भी मुस्लिम है, जिसका नाम मुकलेसुर अली है। मुकलेसुर अली की सोशल मीडिया पर ऐसे कई स्क्रिप्टेड वीडियो मौजूद है, जिसमें वह जानबूझकर परेशान किए जाने वाले मुस्लिम व्यक्तियों को बचाता नजर आता है। वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग को मुकलेसुर के साथ ऐसे ही अन्य वीडियो में देखा जा सकता है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘जाकिर हुसैन’ ने 27 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “एक मुस्लिम बुज़ुर्ग जो चलने में मजबूर है, उसे एक बाइक वाले आतंकी ने लात मारी, उसकी टोपी छीन ली! मुसलमान से नफरत में लोग पागल हो चुके है! और ऐसे लोगों की आबादी बढ़ती ही जा रही है! #झारखंड।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) का लंबा वर्जन हर्ष राजपूत के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 24 जनवरी 2025 को अपलोड किया गया था। यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमने पाया कि इस चैनल पर ऐसे ही स्क्रिप्टेड वीडियो को अपलोड किया जाता है। चैनल के डिस्क्रिप्शन (आर्काइव लिंक) में बताया गया है कि यह ‘वीडियो स्क्रिप्टेड’ है और इसका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। इसे ‘मनोरंजन’ के उद्देश्य से बनाया गया है। हमें चैनल पर इस तरह के कई अन्य वीडियो अपलोड हुए मिले। चैनल को खंगालने पर हमें वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) में नजर आ रहा बुजुर्ग एक अन्य वीडियो (आर्काइव लिंक) में इसी तरह से एक्टिंग करता भी नजर आया। हमने मुकलेसुर अली के अन्य सोशल मीडिया (फेसबुक अर्काइव लिंक), इंस्टाग्राम अकाउंट (आर्काइव लिंक) अकाउंट्स को भी खंगाला। वहां पर भी हमें इसी तरह के वीडियो अपलोड मिले, जिसे जानबूझकर सांप्रदायिकता के रंग के साथ शूट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने झारखंड के गोड्डा के पुलिस अधीक्षर (एसपी) अनिमेष नैथानी से संपर्क करते हुए वीडियो को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, “यहां पर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।” हमें बताया गया कि इस बाइक का रजिस्ट्रेशन फिरोज शेख के नाम पर है, जो झारखंड के ही पाकुड़ का रहने वाला है। हमने मुकलेसुर अली से मेल के जरिए संपर्क किया है। रिप्लाई आने पर स्टोरी को अपडेट किया जायेगा। हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष: मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो असली घटना का नहीं है और न ही इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल है। दरअसल, यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे सनसनीखेज दावे के साथ लाइक और व्यूज की मंशा से बनाया गया है। मुकलेसुर अली नामक एक यूट्यूबर ने इस वीडियो को शेयर किया था। यूट्यूब की प्रोफाइल को खंगालने पर हमने पाया कि मुकलेसुर अली इसी तरह के सनसनीखेज वीडियो को शेयर करता है, जिसमें मुस्लिम व्यक्ति पीड़ित नजर आता है। वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग को मुकलेसुर के साथ अन्य ऐसे ही स्क्रिप्टेड वीडियो में देखा जा सकता है। Claim Review : बाइक सवार ने मुस्लिम अपाहिज को पीटा। - Claimed By : FB User Zakir Hussain - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software