About: http://data.cimple.eu/claim-review/8f84e6adf1e47607717aea97d943a5033efc5bc584cfa574215c1ebf     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 2024 में राहुल गांधी ने किए थे महाकाल के दर्शन, वीडियो को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर राहुल गांधी के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के दर्शन करने के 2024 के वीडियो को हालिया शिवरात्रि के अवसर पर महाकाल के दर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है। By: Abhishek Parashar - Published: Feb 27, 2025 at 04:53 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाशिवरात्रि के त्योहार के संदर्भ में सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं राहुल गांधी ने शिवरात्रि के मौके पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन किए। वायरल हो रहा वीडियो पांच मार्च 2024 का है, जब लोकसभा चुनाव के पहले ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’के उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी ने महाकाल के दर्शन करते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। इसी पुराने दर्शन के वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘John Choudhury WithRg’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “आज नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की। महादेव का भक्त देश का अगला प्रधानमंत्री श्री राहुल गांधी।” सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को 26 फरवरी को शेयर करते हुए दावा किया है कि राहुल गांधी ने शिवरात्रि के मौके पर महाकाल के दर्शन किए। पड़ताल वायरल वीडियो में न्यूज एजेंसी एएनआई का लोगो लगा हुआ है। सर्च में हमें ऑरिजिनल वीडियो एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लगा हुआ मिला, जिसे पांच मार्च 2024 को शेयर किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर हमें महाकालेश्वर मंदिर की उनकी यात्रा का अन्य वीडियो मिला, जिसमें उन्हें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ भी देखा जा सकता है। कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में भी राहुल गांधी की इस यात्रा का जिक्र है। एनडीटीवी की पांच मार्च 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक,”कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।” हमारी जांच से स्पष्ट है कि राहुल गांधी के महाकालेश्वर मंदिर की यात्रा का वीडियो 2024 का है। वायरल वीडयो को लेकर हमने हमारे सहयोगी नईदुनिया के इंदौर के संपादक जितेंद्र व्यास से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांधी ने 2024 में महाकाल के दर्शन किए थे। हाल-फिलहाल उनकी उज्जैन की यात्रा नहीं हुई है। वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब 18 हजार लोग फॉलो करते हैं। राहुल गांधी से संबंधित अन्य वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां देखा जा सकता है। निष्कर्ष: राहुल गांधी के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के दर्शन करने के 2024 के वीडियो को हालिया शिवरात्रि के अवसर पर महाकाल के दर्शन का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। Claim Review : महाशिवरात्रि के मौके पर राहुल गांधी ने किए महाकाल के दर्शन। - Claimed By : FB User- John Choudhury WithRg - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software