About: http://data.cimple.eu/claim-review/9000e0d8040fcf1e23e98b0393d64bede1c364e85457b2cd826be73c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim मोहम्मद आबिद नाम के एक मुस्लिम शख्स ने नीलम नामक हिंदू महिला की हत्या कर दी. Fact वायरल तस्वीर में दिख रही महिला का नाम नीलम नहीं, बल्कि निशा है और उसकी हत्या के मामले में युवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया पर एक लाश की तस्वीर इस दावे से शेयर की जा रही है कि मोहम्मद आबिद नामक एक मुस्लिम शख्स ने नीलम नामक हिंदू महिला की हत्या कर दी. हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर में दिख रही महिला का नाम नीलम नहीं बल्कि निशा है और उसकी हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने युवराज सिंह नाम के पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. वायरल तस्वीर में एक महिला की लाश दिखाई दे रही है. इस तस्वीर को सांप्रदायिक दावे वाले लंबे कैप्शन के साथ X पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है “पांच वक्त के नमाज़ी का नया कारनामा पांच माह में भर गया मन तो कर दी सूटकेस में पैक. मोहम्मद आबिद को नई बेगम लानी थी लेकिन नीलम को यह स्वीकार नहीं था आबिद ने नीलम को सूटकेस में पैक करके नहर में फैंक दिया, कुछ समय पहले हिन्दू संगठनों ने नीलम को बहुत समझाया था लेकिन नीलम का कहने था की सभी लोग एक से नहीं होते आप लोग नफरती हो”. यह तस्वीर इसी दावे से फेसबुक पर भी शेयर की गई है. Fact Check/Verification Newschecker ने वायरल तस्वीर की पड़ताल के दौरान रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें दिव्य हिमाचल नाम की वेबसाइट पर 23 जनवरी 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में वायरल तस्वीर मौजूद थी. रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की मसौली पंचायत के सेरू गांव की रहने वाली निशा, चंडीगढ़ में पिछले तीन वर्षों से एयर होस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी. कुछ दिनों पहले वह अपने घर आई थी और बाद में चंडीगढ़ चली गई. चंडीगढ़ जाने के दौरान ही रास्ते में उसके प्रेमी का फोन आया और दोनों की बातचीत को बड़ी बहन ने भी सुन लिया. इसके बाद निशा शाम को अपने प्रेमी से मिलने गई और फिर लापता हो गई. इसके बाद पुलिस को रोपड़ के पास पटियाला नहर से निशा की लाश मिली. निशा के प्रेमी ने उसे नहर में धक्का देकर मार डाला. निशा की हत्या के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी 33 वर्षीय पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया. इस संबंध में हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी प्रकाशित रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में बताया गया था कि निशा की हत्या के आरोपी का नाम युवराज सिंह है. वह फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है. इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि युवराज अपने आप को 28 साल का कुंवारा बताता था, जबकि उसकी उम्र 33 साल है और वह एक बच्चे का पिता है. उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रहती है. वह कुछ ही समय में भारत आने वाली थी, इसलिए उसके आने से पहले अपना रिश्ता खत्म करने के लिए युवराज ने निशा को मार डाला. हमें इस संबंध में ईटीवी भारत की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में भी बताया गया था कि पुलिस ने निशा की हत्या के मामले में फतेहगढ़ साहिब के युवराज को हिरासत में लिया था. इसके अलावा हमें इस संबंध में पंजाब के रोपड़ के भगवंतपुरा थाने में दर्ज की गई एफआईआर भी मिली. इस एफआईआर में मृतक निशा सोनी की बहन ऋतू सोनी ने पंजाब पुलिस के कर्मचारी युवराज सिंह के खिलाफ अपनी बहन की हत्या का मामला दर्ज कराया था. एफआईआर के अनुसार, युवराज सिंह-पिता करनैल सिंह, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया 20 जनवरी, 2025 की रात को निशा अपने दोस्त युवराज सिंह की गाड़ी में बैठकर कहीं गई थी और बाद में उसका फोन भी नहीं लगा. जब निशा की बहन और उसका पति उसे खोजने निकले तो बाद में उसकी लाश नहर से मिली. Conclusion हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर में दिख रही महिला का नाम नीलम नहीं, बल्कि निशा है और पुलिस ने इस मामले में पुलिस कांस्टेबल युवराज सिंह को गिरफ्तार किया है. Result: False Our Sources News Report Published by Divya Himachal on 23rd Jan 2025 News Report Published by Dainik Bhaskar on 23rd Jan 2025 News Report Published by ETV Bharat on 23rd Jan 2025 Fir By Punjab Police BhagwantPura Police Station किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software