About: http://data.cimple.eu/claim-review/902440862d8b77484daf695a059b6a2f2e92032a708e537d9026e4d2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर गुजरात का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई लोग सड़क पर पड़े हीरे उठाते नजर आ रहे हैं. क्या है दावा?: वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सूरत (Surat) के एक हीरा व्यापारी को हीरा उद्योग की खराब स्थिति की वजह से अपने हीरों को मजबूरन सड़क पर फेंकना पड़ा. इस दावे को गुजरात के वड़गाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है. हमने सच का पता कैसे लगाया?: हमने जरूरी कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर गूगल पर सर्च किया. इससे हमें NDTV और Free Press Joural समेत कई दूसरी न्यूज वेबसाइटों पर इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट्स मिलीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 24 सितंबर की है और सूरत के वराछा की है, जहां ये अफवाह फैली कि असली हीरों का पैकेट गिरा है. इसके बाद हीरे उठाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. हालांकि, हीरे की तलाश कर रहे लोगों में से कुछ को जो हीरे मिले, वो असली नहीं बल्कि अमेरिकन डायमंड थे. क्या कहना है पुलिस का?: हमने वराछा पुलिस स्टेशन में तैनात इंसपेक्टर अल्बेश गबानी से संपर्क किया, जिन्होंने वायरल दावे को गलत बताया. उन्होंने कहा, ''ये एक अफवाह थी, जो पूरे इलाके में बहुत तेजी से फैल गई. सड़कों पर एक या दो हीरे ही मिले लेकिन वो असली नहीं थे. शायद किसी ने रास्ते में अमेरिकी डायमंड गिरा दिए थे.'' निष्कर्ष: ये दावा गलत है कि गुजरात में किसी हीरे के व्यापारी ने बिजनेस की खराब स्थिति से तंग आकर रास्ते में असली हीरे फेंक दिए थे. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software