About: http://data.cimple.eu/claim-review/90924f1e9d6094777f1fd083dae70ea421a116ca57d3cd48452276f3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: चार साल पुरानी फोटो पोस्ट कर बीजेपी विधायक करणी सिंह के नाम पर किया जा रहा गलत दावा वायरल फोटो मार्च 2018 की है। भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया की है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। साथ ही करणी सिंह का नाम का कोई भाजपा विधायक भी नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 15, 2022 at 05:50 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बाद सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इसमें एक टूटी हुई प्रतिमा पड़ी हुई है और आसपास पुलिस के अलावा कुछ अन्य लोग भी खड़े हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि भाजपा विधायक करणी सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की यह घटना करीब चार साल पुरानी है। साथ ही भाजपा के किसी विधायक का नाम करणी सिंह भी नहीं है। पुरानी फोटो को पोस्ट करके गलत दावा किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूज़र Anand Babu ने 14 मार्च को स्क्रीनशॉट को शेयर किया। स्क्रीनशॉट पर लिखा है, बाबा साहब अमबेंडकर की प्रतिमा गिराते Bjp नेता Bjp विधायक करणी सिंह की इस हरकत पर क्या कहेगे मोदी जी इन फोटो को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स ने भी इस तरह का दावा किया है। विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 95992 99372 पर हमें यह स्क्रीनशॉट हमारे पाठक रोहित मिश्रा ने चेक करने के लिए भेजा। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले फोटो को गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से सर्च किया। इसमें हमें jagran में 4 मार्च 2018 की एक रिपोर्ट का लिंक मिला। इसमें वायरल फोटो भी मिल गई। इसके मुताबिक, यह घटना देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की है, जहां अराजक तत्वों ने भीमराव अंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। 4 मार्च 2018 को live hindustan में छपी खबर के अनुसार, अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने रोड जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके जाम खुलवाया। प्रतिमा तोड़ने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद हमने भाजपा विधायक करणी सिंह के बारे में पड़ताल की। हमने myneta पर विधायक करणी सिंह (Karni Singh) के बारे में सर्च किया। हमें इस नाम का कोई भी विधायक नहीं मिला। इस बारे में हमने देवरिया में दैनिक जागरण के संवाददाता पवन से बात की। उनका कहना है, यह घटना करीब चार साल पुरानी है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। इसका भाजपा या किसी अन्य पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह की पोस्ट पहले भी वायरल हो चुकी है, जिसका विश्वास न्यूज ने फैक्ट चेक किया था। पूरी रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Anand Babu की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह एक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: वायरल फोटो मार्च 2018 की है। भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया की है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। साथ ही करणी सिंह का नाम का कोई भाजपा विधायक भी नहीं है। - Claim Review : भाजपा विधायक करणी सिंह ने गिराई बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा - Claimed By : FB User- Anand Babu - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software