About: http://data.cimple.eu/claim-review/9231af6d10ea8e6f48569f4712376f36eca6d2fb608bc24fd7c54d21     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कनाडाई गायिका जोनिता गांधी के वीडियो को प्रियंका गांधी की बेटी का बताकर किया जा रहा शेयर अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गा रही गायिका प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा नहीं हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रही गायिका भारतीय मूल की कनाडाई गायिका जोनिता गांधी हैं। - By: Abhishek Parashar - Published: Sep 26, 2023 at 05:53 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक गायिका का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही गायिका प्रियंका गांधी की बेटी हैं, जो कई भारतीय भाषाओं में गाना गाती हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो में नजर आ रही गायिका जोनिता गांधी हैं, जो भारतीय मूल की कनााडाई गायिका हैं और उन्हीं के एक वीडियो क्लिप को प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘A.J. John Arryadanpackal’ ने वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “Priyanka Gandhi’s daughter sings different Indian language songs.” (“प्रियंका गांधी की बेटी विभिन्न भारतीय भाषाओं में गाती हैं।”) कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो में एक गायिका को विभिन्न भाषाओं में गाते हुए देखा और सुना जा सकता है। वायरल वीडियो क्लिप पर ‘BEHINDWOODS COLD’ का वाटरमार्क भी लगा हुआ है। वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर BehindwoodsTV के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर एक मार्च 2023 को अपलोड किया हुआ वीडियो मिला, जो वायरल वीडियो क्लिप का ऑरिजिनल वर्जन है। दी गई जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गा रही गायिका जोनिता गांधी हैं। विकिबायो डॉटइन पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, जोनिता गांधी भारतीय मूल की कनाडाई गायिका हैं, जो बॉलीवुड में काम करती हैं। सन टीवी के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर हमें जोनिता गांधी के लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो मिला, जिसे करीब आठ महीने पहले अपलोड किया गया है। न्यूज सर्च में हमें ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें प्रियंका गांधी की बेटी का जिक्र है। लाइव मिंट डॉटकॉम की वेबसाइट पर मौजूद 12 दिसंबर 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, “प्रियंका गांधी की बेटी और पति भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।” रिपोर्ट में न्यूज एजेंसी पीटीआई की तस्वीर भी लगी हुई है, जिसमें मिराया वाड्रा राहुल गांधी के साथ नजर आ रही हैं। कई अन्य रिपोर्ट्स में भी मिराया वाड्रा की तस्वीर लगी हुई है। नीचे दर्शाए गए कोलाज से स्पष्ट है कि मिराया वाड्रा की शख्सियत वायरल वीडियो में नजर आ रहे गायिका से बिलकुल भी मेल नहीं खाती है। वायरल तस्वीर को लेकर हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “वायरल वीडियो में नजर आ रही गायिका प्रियंका गांधी की बेटी नहीं हैं।” वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब पांच सौ लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गा रही गायिका प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा नहीं हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रही गायिका भारतीय मूल की कनाडाई गायिका जोनिता गांधी हैं। - Claim Review : विभिन्न भारतीय भाषाओं में गाना गाती हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा। - Claimed By : FB User-A.J. John Arryadanpackal - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software