About: http://data.cimple.eu/claim-review/93a775c716c32c467f6534b4804805e3985f53a88d45fbb5314cc6e5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim दिल्ली की जहांगीरपुरी में हिंदुत्ववादी गुंडों ने एक मुसलमान लड़के की मॉब लिंचिंग कर हत्या करने की कोशिश की. Fact वायरल वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है. सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को बैट और डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंदुत्ववादी गुंडों ने एक मुसलमान लड़के की मॉब लिंचिंग कर हत्या करने की कोशिश की. हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है. दिल्ली के जहांगीरपुरी में कैफ नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया था और यह मामला अभी ट्रायल में है. वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 18 सेकेंड का है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान युवक उसे छोड़ने की गुहार लगाता हुआ भी दिखाई दे रहा है. एक युवक बंदूक लहराता हुआ भी दिखाई दे रहा है. वीडियो को वायरल दावे वाले कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है “ये दिल्ली है. जहांगीरपुरी में एक मुसलमान लड़के की हिंदुत्ववादी गुंडो द्वारा मॉब लिंचिंग की कोशिश गई. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से जान बची”. Fact Check/Verification Newschecker ने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया. इस दौरान हमें नार्थ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी के X अकाउंट से किया गया एक रिप्लाई मिला, यह रिप्लाई एक यूजर के ट्वीट पर किया गया था, जिसमें वायरल वीडियो को जहांगीरपुरी में हुई हाल की घटना का बताकर शेयर किया गया था. नार्थ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने रिप्लाई करते हुए लिखा था कि “यह एक पुराना वीडियो है जिसमें जहांगीरपुरी थाने में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है और अदालत में मुकदमा भी चल रहा है”. रिवर्स इमेज सर्च में ही हमें जी न्यूज की वेबसाइट पर 8 अगस्त 2023 को प्रकाशित वीडियो रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो भी मौजूद था. जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी में कुछ दबंगों ने कैफ नाम के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. दबंगों ने कैफ की हत्या तब की थी, जब वह आजादपुर मंडी से काम करके लौट रहा था. कैफ अपने पिता के साथ आजादपुर मंडी में काम करता था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि दबंगों ने कैफ की पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया था. इसी दौरान हमें 8 अगस्त 2023 को ईटीवी भारत की वेबसाइट पर भी प्रकाशित रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पीटने के बाद कैफ को अधमरा करके छोड़ दिया और फरार हो गए. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कैफ को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान ही कैफ की मौत हो गई थी. इस रिपोर्ट में कैफ के पिता मोहम्मद सलीम का बयान भी मौजूद था, मोहम्मद सलीम ने रिपोर्टर को बताया था कि आरोपियों ने जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में कैफ की पिटाई की थी. इसके अलावा हमें इससे संबंधित रिपोर्ट टाइम्स ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर भी मिली. 10 अगस्त 2023 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय कैफ की हत्या के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय रितेश और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि कैफ ने कथित तौर एक नाबालिग की पिटाई की थी. जिसके बाद आरोपियों ने बदला लेने के लिए उसकी पिटाई और हत्या की थी. इसके अलावा, रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से यह भी बताया गया था कि इस मामले में पीड़ित और आरोपी दोनों अलग अलग समुदाय के हैं, लेकिन इसमें कोई सांप्रदायिक दृष्टिकोण नहीं है. अपनी जांच में हमने जहांगीरपुरी थाने के एसएचओ से भी संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया कि यह घटना करीब एक वर्ष पुरानी है और इसमें पीड़ित की मौत हो गई थी. हमने इस मामले में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया था और इसमें किसी भी तरह का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था. Conclusion हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ़ है कि वायरल वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है और इसमें किसी भी तरह का सांप्रदायिक एंगल नहीं है. Result: False Our Sources Report Published by Zee News Website 8th Aug 2023 Report Published by ETV Bharat Website 8th Aug 2023 Report Published by TOI Website on 10th Aug 2023 Telephonic Conversation with Jahangirpuri SHO किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software