About: http://data.cimple.eu/claim-review/94f6091dcad33ee12303b46cccdca69903d92a272f0d3b3271b61b03     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सारांश एक सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा दावा किया जा रहा है कि विक्स लगाने से मुहांसों को ठीक किया जा सकता है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जांच किया तब पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है। दावा एक युट्युब वीडियो के जरिए द्वारा दावा किया जा रहा है कि विक्स लगाने से मुहांसों को ठीक किया जा सकता है। तथ्य जांच विक्स क्या है? विक्स का उपयोग सामान्यतः हर घर में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए किया जाता है। यह अमेरीकी कंपनी Procter & Gamble का उत्पाद है। विक्स की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विक्स में मुख्य अवयवों में कपूर, नीलगिरी का तेल और मेन्थॉल मौजूद होते हैं, जो कफ, सर्दी-जुकाम में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। इसके अलावा विक्स में देवदार का तेल, जायफल का तेल, petrolatum, thymol and turpentine oil (तारपीन का तेल) भी मौजूद होता है। कैसे करें विक्स का उपयोग? विक्स की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विक्स का उपयोग केवल सर्दी-जुकाम में ही किया जा सकता है। इसके अलावा एक दिन में केवल तीन बार ही विक्स का इस्तेमान करना चाहिए। विक्स का इस्तेमाल करने के लिए उसे गले, छाती या मामूली जोड़ों के दर्द में किया जा सकता है, जिसके लिए चिकित्सीय सलाह बेहद जरुरी है। साथ ही विक्स का उपयोग दो वर्ष से अधिक के बच्चों पर हीकिया जाना चाहिए। इसके अलावा विक्स को किसी बर्तन में पानी गर्म करने के दौरान भी नहीं डालना चाहिए क्योंकि इससे जलने की आशंका होती है। मुहांसे क्यों होते हैं? पिंपल्स sebaceous glands या oil glands में संक्रमण होने के कारण होते हैं। आमतौर पर मुहांसे किशोरावस्था में होते हैं लेकिन मुहांसे कभी भी किसी को भी हो सकते हैं। American Academy of Dermatology (AAD) के अनुसार मुहांसों को ठीक करने के लिए Topical therapies, Systemic agents, Physical modalities, Lasers और Photodynamic therapy का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा मुहांसों को ठीक करने को लेकर कोई विशेष डाइट नहीं है। क्या विक्स मुहांसों के इलाज में कारगर है? त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति अगारकर बताती हैं, विक्स को लेकर लोगों में कई भ्रामक बातें मौजूद हैं। जैसे- विक्स लगाने से मुहांसे ठीक हो जाते हैं, झुर्रियां कम हो जाती हैं या फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं लेकिन ये बातें केवल भ्रामकता फैलाते हैं। इनके पीछे कोई तथ्यात्मक कथन मौजूद नहीं है बल्कि किसी भी त्वचा संबंधी परेशानियों में विक्स को सीधे तौर पर त्वचा पर लगाना हानिकारक हो सकता है क्योंकि विक्स में मौजूद नीलगिरी के तेल से संक्रमण या contact dermatitis की संभावना होती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योता चौधरी इस दावे के बारे में कहती हैं, विक्स का मुख्य अवयव कपूर है, जिससे त्वचा संवेदनशील हो सकती है। साथ ही विक्स के उपयोग से त्वचा में जलन, सूजन और ल्यूकोडर्मा के भी कुछ मामले सामने आए हैं इसलिए त्वचा संबंधी परेशानियों में विक्स लगाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। उपरोक्त विवरण और चिकित्सकों के दिए बयान के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह दावा बिल्कुल गलत है और विक्स लगाने से मुहांसों को ठीक नहीं किया जा सकता है।
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software