About: http://data.cimple.eu/claim-review/96a44c412b28b3ec53e60ac0c8ce0eb5fb8300acc178735f6ce4618b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim रितेश देशमुख ने एक्स पोस्ट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें। पढ़ें: क्या आम्रपाली दुबे ने अपनाया मुस्लिम धर्म? जानें सच Fact सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभिनेता रितेश देशमुख द्वारा किये गए एक एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत के 15 साल में अखंड भारत बनाने के बयान की आलोचना की गई है। ज्ञात हो कि रितेश देशमुख के भाई धीरज देशमुख महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में लातूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी थे। तब रितेश देशमुख ने उनके लिए चुनाव प्रचार किया था। दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित की-वर्ड्स को गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें दावे की पुष्टि करती कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जांच में आगे वायरल स्क्रीनशॉट को गौर से देखने पर हमने पाया कि इसमें वर्तनी की कई अशुद्धियाँ हैं। कथित तौर पर रितेश देशमुख द्वारा शेयर किये गए एक्स पोस्ट में वर्तनी की ऐसी गलतियां दिखने पर हमें इस पोस्ट की विश्वसनीयता पर शक हुआ। अब हमने स्क्रीनशॉट पर लिखे नजर आ रहे @Deshmukh_0 एक्स अकाउंट (आर्काइव ) को एक्स पर खोजा। इस दौरान हमने पाया कि यह अकाउंट रितेश देशमुख के नाम पर बना पैरोडी अकाउंट है। इसके बायो में भी रितेश देशमुख (PARODY) लिखा हुआ है। करीब साढ़े छः हजार फॉलोअर्स वाला यह अकाउंट जनवरी 2024 से एक्स पर मौजूद है। इस अकाउंट को खंगालने पर हमने पाया कि वायरल हो रहा पोस्ट (आर्काइव) 14 दिसंबर 2024 को इसी पैरोडी अकाउंट से किया गया था। जांच में हमने पाया कि अभिनेता रितेश देशमुख का आधिकारिक अकाउंट @Riteishd है जबकि वायरल स्क्रीनशॉट में नजर आ रहा अकाउंट @Deshmukh_0 है। रितेश देशमुख के आधिकारिक एक्स हैंडल को खंगालने पर हमें आरएसएस प्रमुख मोहन भावत की आलोचना वाला ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला। जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि वायरल स्क्रीनशॉट रितेश देशमुख के नहीं बल्कि उनके पैरोडी अकाउंट से हुए पोस्ट का है। रितेश देशमुख ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है। पढ़ें: क्या ‘मुझे बांग्लादेशी हिंदुओं की परवाह नहीं’ लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गाँधी? नहीं, वायरल तस्वीर एडिटेड है Result: False Sources Parody account of Ritesh Deshmukh. Official X account of Ritesh Deshmukh किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software