About: http://data.cimple.eu/claim-review/97c46fc2401ccfcf7b2e0ee045dd6154b0ee2b81c74bee3fd6f518a6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गाजियाबाद का वीडियो कर्नाटक का बताकर किया जा रहा वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गाजियाबाद के खोड़ा का है। इसका कर्नाटक से कोई संबंध नहीं है। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 21, 2022 at 03:45 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी बुर्का और हिजाब पहने महिलाओं पर लाठी चला रही है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो कर्नाटक का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो गाजियाबाद का है। इसका कर्नाटक से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक पेज Zainab Arshi पर 17 फरवरी 2022 को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया, ये मीडिया कभी कुछ सही नही दिखा सकती भाईयो लेकिन आप लोग आप दिखा सकते हो आपके जितने भी दोस्त है या ग्रुप है ये वीडियो हर ग्रुप और हर दोस्त को शेयर करे ताकि आपकी जो आज कर्नाटक में हो रहा है कल वो आपके सात ना हो प्लीज जादा से जादा शेयर करे इन सब बहनों की मदद करे ताकि इन सब को इंसाफ मिल सके ट्विटर यूजर Mohammad Ramzan (आर्काइव) ने भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए समान दावा किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसको सर्च किया। इसमें हमें 16 फरवरी 2022 को ndtv में पब्लिश वीडियो न्यूज मिली। इसमें वायरल वीडियो अपलोड किया गया है। खबर के मुताबिक, हिजाब विवाद के बाद कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। गाजियाबाद में भी 13 फरवरी को 20-25 लोग हिजाब के समर्थन में प्रिय विहार पुस्ते के पास प्रदर्शन करने गए थे। पुलिस का कहना है कि उनके पास प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। पुलिस द्वारा रोकने पर उन्होंने हाथापाई की। इस दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इस मामले में प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया गया है। पांच दिन पहले bhaskar में छपी खबर के अनुसार, मामला खोड़ा का है। प्रदर्शन से जुड़ा यह वीडियो तीन दिन बाद जिले में वायरल हुआ है। इसमें पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी महिलाओं पर लाठी चलाते दिख रहे हैं। प्रदर्शन करने पर पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस बारे में गाजियाबाद दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ आशुतोष अग्निहोत्री का कहना है, यह वीडियो गाजियाबाद के खोड़ा का है। प्रदर्शन करने पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक पेज Zainab Arshi को हमने स्कैन किया। 31 जुलाई 2020 को बने इस पेज को 5400 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यह एक विचारधारा से प्रेरित है। निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गाजियाबाद के खोड़ा का है। इसका कर्नाटक से कोई संबंध नहीं है। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : बुर्के पहनी महिलाओं पर लाठीचार्ज का वीडियो कर्नाटक का है - Claimed By : FB Page- Zainab Arshi - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software