About: http://data.cimple.eu/claim-review/97e4cf23fbc240c75e5ac373940661bc3ce4a2c47378bc9a819028b5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : तेलंगाना में मुर्गा और शराब बांटने के वीडियो को कर्नाटक चुनाव का बताकर किया जा रहा वायरल साल 2022 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता राजनाला श्रीहरि ने मुर्गा और शराब बांटा था, जिसे अब कर्नाटक चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: May 10, 2023 at 01:59 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए आज मतदान डाले जा रहे हैं। इसी गहमा-गहमी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं का है, जो कि कर्नाटक में वोटर्स को मुर्गा और शराब बांट रहे हैं। वहीं, कई लोग इसे निर्दलीय उम्मीदवार का बता रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है। साल 2022 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता राजनाला श्रीहरि ने मुर्गा और शराब बांटा था, जिसे अब कर्नाटक चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर अनिल श्रीवास्तव ने 24 अप्रैल 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कर्नाटक चुनाव में दारू मुर्गा बांटते हुए भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।” फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। एक अन्य फेसबुक यूजर Professor H D Bhartiya ने 5 मई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कर्नाटक चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार डंके की चोट मुर्गा–दारू बाटते हुए।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 4 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करने से पहले विवादों के घेरे में आ गई। वारंगल में तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता राजनाला श्रीहरि ने स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटे। मौके पर लोगों को बांटने के लिए भारी मात्रा में शराब और मुर्गा रखे हुए हैं। इसके जरिये लोगों को लुभाने की कोशिश की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई के आधिकारिक ट्विटर पर 4 अक्टूबर 2022 को शेयर हुआ मिला । दी गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर राव के टीआरएस को नेशनल पार्टी घोषित करने से पहले पार्टी के नेता राजनाला श्रीहरि ने बांटी शराब। अधिक जानकारी के लिए हमने कर्नाटक बीजेपी के प्रवक्ता प्रताप कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो पुराना है और तेलंगाना का है। इसका कर्नाटक चुनाव और बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के पेज को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है। यूजर के फेसबुक पर 5 हजार मित्र हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई संबंध नहीं है। साल 2022 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता राजनाला श्रीहरि ने मुर्गा और शराब बांटा था, जिसे अब कर्नाटक चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : कर्नाटक चुनाव में दारू मुर्गा बांटते हुए भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - Claimed By : फेसबुक यूजर अनिल श्रीवास्तव - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software