About: http://data.cimple.eu/claim-review/98c7dbb30e0075286cbcdec9e1df97b0e075dadcb349a1ba561b03c9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के बाद यूपी में करेगी प्रवेश, 8-10 दिन रुकने का दावा गलत 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 और 10 फरवरी को अवकाश के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हो गई है। पांच दिन वहां रहने के बाद 16 फरवरी को यह यूपी में प्रवेश करेगी। यात्रा के 8-10 दिन रुकने का दावा गलत है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 12, 2024 at 06:11 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी 14 फरवरी को छुट्टी मनाने जाएंगे, जिस वजह से 8-10 दिन तक यात्रा स्थगित रहेगी। कुछ यूजर्स इस दावे को मजाकिया लहजे में शेयर कर राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में है। 9 और 10 फरवरी को दो दिन के अवकाश के बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई है, जो 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा में 8-10 दिन अवकाश का दावा गलत है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर DakshWanshi Sk Raina (आर्काइव लिंक) ने 11 फरवरी को पोस्ट किया, “भारत जोड़ने वाला मिस्त्री 14 February मनाने नानी के घर गया है,इसलिए 8-10 दिन तक भारत नहीं जोड़ा जाएगा! रुकावट के लिए खेद है” फेसबुक पर कुछ अन्य यूजर्स ने भी इस दावे को पोस्ट किया है। पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। 11 फरवरी को एनडीटीवी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर लिखा है कि 9 और 10 फरवरी के दो दिन के अवकाश के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को फिर से शुरू होगी। यह रायगढ़ जिले के दर्रामुंडा से सुबह महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगी। यह यात्रा 5 दिन में 536 किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। खबर में 8-10 दिन के ब्रेक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 8 फरवरी को हिन्दुस्तान लाइव की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होती हुई छत्तीसगढ़ पहुंच गई है। यात्रा दो दिन विश्राम के बाद अगले पांच दिन तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। इसके बाद यात्रा उत्तर प्रदेश की तरफ निकल जाएगी। दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यह 20 मार्च (पहले से तय शेड्यूल) को खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 15 राज्यों और 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल गांधी बस से और पैदल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए मुंबई में खत्म होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके अनुसार, इस समय यात्रा छत्तीसगढ़ में है। इंफाल से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म होगी। इसके अलावा आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। 11 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी गई कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में यात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर की। इस बारे में हमने यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की। उनका कहना है कि यात्रा 16 फरवरी को छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय घटाया है। 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा 16 से 21 फरवरी तक राज्य में रहेगी। पहले इसे 26 फरवरी तक रहना था। यूपी में यह 16 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। फिर भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। यात्रा 20 को रायबरेली और लखनऊ पंहुचेगी। लखनऊ में रात्रि विश्राम के बाद 21 फरवरी को लखनऊ से उन्नाव जाएगी। उन्नाव से कानपुर और फिर वहां से झांसी पहुंचकर 21 फरवरी को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा के 8-10 दिन स्थगित रहने का दावा गलत है। राहुल गांधी यात्रा के साथ ही चल रहे हैं। गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। फैजाबाद में रहने वाले यूजर के करीब 5300 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 और 10 फरवरी को अवकाश के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हो गई है। पांच दिन वहां रहने के बाद 16 फरवरी को यह यूपी में प्रवेश करेगी। यात्रा के 8-10 दिन रुकने का दावा गलत है। - Claim Review : राहुल गांधी 14 फरवरी को छुट्टी मनाने जाएंगे, जिस वजह से 8-10 दिन तक यात्रा स्थगित रहेगी। - Claimed By : FB User- DakshWanshi Sk Raina - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software