About: http://data.cimple.eu/claim-review/99306a980753867ab2d8f231c9868009cd78e73ccde3932dd05e70e1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : असम चुनाव को लेकर नहीं हुई है अब तक तारीखों की घोषणा, पोस्ट फर्जी है विश्वास न्यूज की पड़ताल में असम और दूसरे राज्यों के चुनाव की वायरल तारीखें फर्जी हैं। अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 12, 2021 at 01:13 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। असम विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा भले ही चुनाव आयोग ने अब तक न की हो, लेकिन सोशल मीडिया में फर्जी तारीखें वायरल होना शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पांडिचेरी और केरल की भी फर्जी तारीखें वायरल हो रही हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की पड़ताल की। हमारी जांच में सभी तारीखें फर्जी निकलीं। अभी तक चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Bikash Baruah ने 1 फरवरी को एक पोस्ट को अपलोड करते हुए लिखा कि असम चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई। पोस्ट में असम के अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी के चुनावों की फर्जी तारीखें लिखी हुई थीं। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले गूगल सर्च का सहारा लिया। हमें यह जानना था कि क्या चुनाव आयोग ने असम और दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर कोई घोषणा की है। गूगल सर्च में हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल पोस्ट की सत्यता पर मुहर लगाती हो। इसके बाद विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट को लेकर चुनाव आयोग से लेकर आजतक के ऑफिस में संपर्क किया। सभी ने चुनाव की वायरल तारीखों को फेक बताया। चुनाव आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण ने विश्वास न्यूज को बताया कि अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। यह पूरी फेक है। असम के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर नितिन खरे ने वायरल मैसेज पर कहा है कि अभी तक ऐसी तारीखों की हमें कोई जानकारी नहीं है। पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। हमें पता चला कि फेसबुक यूजर विकास बरुआ असम के रहने वाले हैं। फिलहाल वे गोवा में रहते हैं। उनके अकाउंट पर हमें अधिकांश पोस्ट असमिया भाषा में ही मिली। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में असम और दूसरे राज्यों के चुनाव की वायरल तारीखें फर्जी हैं। अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। - Claim Review : असम चुनाव की तारीख की घोषणा - Claimed By : फेसबुक यूजर बिकास बरुआ - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software