About: http://data.cimple.eu/claim-review/9989adcd833a996160343395ef942c56d572fa10f9987db07daee430     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किए जाने के दावे का फैक्ट चेक बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह 2014 से ही बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा हैं. कांग्रेस की केरल इकाई समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर दिया गया है. बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि दोनों ही साल 2014 से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा हैं. कांग्रेस की केरल इकाई @INCKerala ने एक्स पर बीजेपी की वेबसाइट के स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, 'Modi and Rajnath Singh officially entered Marg Darshak Mandal according to BJP's website. Is this indication that the floor test is going to fail and is this a dry run of the page post the disaster?' हिंदी अनुवाद: बीजेपी की वेबसाइट के अनुसार मोदी और राजनाथ सिंह आधिकारिक तौर पर मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो गए हैं. क्या यह संकेत है कि फ्लोर टेस्ट विफल होने जा रहा है? Modi and Rajnath Singh officially entered Marg Darshak Mandal according to BJP's website.— Congress Kerala (@INCKerala) June 13, 2024 Is this indication that the floor test is going to fail and is this a dry run of the page post the disaster? Link: https://t.co/zblyk7OePr pic.twitter.com/fp7kaabjW3 पोस्ट देखें आर्काइव लिंक देखें फेसबुक पर एक यूजर ने इसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान से जोड़ते हुए लिखा, 'बिग ब्रेकिंग मोहन भागवत के बयान के बाद बीजेपी ने नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया चित्र सोर्स- BJP की आधिकारिक वेबसाइट' पोस्ट देखें आर्काइव लिंक देखें फैक्ट चेक बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह साल अगस्त 2014 से ही बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं. बूम को वायरल दावे की पड़ताल में पता चला कि अगस्त 2014 में बीजेपी की ओर से मार्गदर्शक मंडल की घोषणा हुई थी. तब इसमें पांच नेताओं के नाम शामिल थे- अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह. इसे पार्टी को दिशा देने के उद्देश्य से बनाया गया था. इस संबंध में बीजेपी ने प्रेस रिलीज जारी की थी. 28 अगस्त 2014 को जारी प्रेस रिलीज में बताया गया था कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की गतिविधियों के मार्गदर्शन के लिए निम्न वरिष्ठ नेताओं की मार्गदर्शक मंडल के नाते नियुक्ति की है- अटल बिहारी वाजपेयी,नरेंद्र भाई मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह. प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें दरअसल, 2014 में अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी में कई अहम बदलाव हुए थे. पार्टी में नए संसदीय बोर्ड का गठन हुआ था, जो कि फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है. इसमें वाजपेयी, आडवाणी और जोशी तीनों के नाम हटा दिए गए थे. इसकी जगह उन्हें मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा बनाया गया था. इस संबंध में हमें इंडिया टुडे की 27 अगस्त 2014 को प्रकाशित एक रिपोर्ट भी मिली. इसमें बताया गया कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड से तीनों वरिष्ठ नेताओं के नाम हटाए जाने के साथ ही पार्टी में एक युग का अंत हो गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 12 सदस्यीय नए संसदीय बोर्ड में नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के नाम शामिल हैं. इसके अलावा बूम को Wayback Machine पर साल 2021 का बीजेपी की वेबसाइट के मार्गदर्शक मंडल पेज का आर्काइव वर्जन मिला. इसमें नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के नाम शामिल हैं.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software