About: http://data.cimple.eu/claim-review/9ca6e44fc3f2a69558d9d3f70faf62db5b614f5158a3c138afce2a7f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दिल्ली में प्रवेश के बाद राहुल गांधी पहले मंदिर गए थे और बाद में दरगाह भारत जोड़ो यात्रा ने 24 दिसंबर 2022 को दिल्ली में प्रवेश किया है। दिल्ली में प्रवेश के बाद राहुल गांधी पहले मंदिर गए थे। इसके बाद दोपहर में वह हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 11, 2023 at 04:46 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘भारत जोड़ो’ यात्रा राजस्थान, दिल्ली और यूपी के बाद पंजाब पहुंच चुकी है। यात्रा और राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। इनमें एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी दिल्ली में यात्रा के प्रवेश करते ही दरगाह पहुंच गए। इसके जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है। दिल्ली में यात्रा के प्रवेश के बाद राहुल गांधी पहले एक मंदिर में गए थे और फिर दरगाह गए थे। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Rajesh Sharma (आर्काइव लिंक) ने 6 जनवरी को एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। इसमें लिखा है, भारत जोड़ों यात्रा में 20 दिन राजस्थान रहकर सालासर बालाजी नही गया पर दिल्ली आते ही दरगाह याद आई विनाश काले विरीत बुद्धि पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के बारे में गूगल पर ओपन सर्च किया। आज तक के यूट्यूब चैनल पर इस बारे में वीडियो न्यूज 24 दिसंबर 2022 को अपलोड की गई है। इसके अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा की दिल्ली में एंट्री हो चुकी है। 3000 किमी का सफर तय करके यात्रा दिल्ली पहुंच गई। इसमें पूरा गांधी परिवार साथ नजर आया। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी राहुल के साथ दिखे। बदरपुर से करीब 10 किमी का फासला तय कर अपने पहले पड़ाव आश्रम पहुंची। यहां राहुल गांधी ने राम दरबार मंदिर में पूजा की। प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने भी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद दोपहर को वह हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर गए। न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल पर भी यात्रा के दिल्ली के जयराम आश्रम पहुंचने की वीडियो न्यूज को अपलोड किया गया है। 24 दिसंबर को अपलोड वीडियो में राहुल गांधी को मंदिर में पूजा करते हुए देखा जा सकता है। एबीपी में 24 दिसंबर को छपी खबर के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली में राहुल ने हजरत निजामुद्दीन दरगाह में पहुंचकर चादर चढ़ाई। इससे पहले सुबह राहुल गांधी ने जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए थे। 3 जनवरी को अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत राहुल गांधी ने दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के साथ की। एक माह पहले दैनिक भास्कर में छपी खबर में लिखा है कि कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान पहुंचने की संभावना है। तय किया गया है कि यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले मंदिरों में राहुल दर्शन करेंगे। राहुल दरा में गणेश मंदिर, कोटा में आशापूर्ण सूर्यमुखी मंदिर और बबई तेजाजी रामदेवजी मंदिर से उस दिन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस बारे में हमने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की। उनका कहना है, ‘दिल्ली में प्रवेश के बाद राहुल गांधी सुबह मंदिर गए थे और इसके बाद दोपहर में वह दरगाह गए थे। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। विपक्षी दल दुष्प्रचार फैला रहे हैं।‘ भ्रामक दावा करने वाले फेसबुक यूजर ‘राजेश शर्मा‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह एक विचारधारा से प्रेरित हैं। भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। निष्कर्ष: भारत जोड़ो यात्रा ने 24 दिसंबर 2022 को दिल्ली में प्रवेश किया है। दिल्ली में प्रवेश के बाद राहुल गांधी पहले मंदिर गए थे। इसके बाद दोपहर में वह हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक है। - Claim Review : राहुल गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करते ही दरगाह पहुंच गए। - Claimed By : FB User- Rajesh Sharma - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software