About: http://data.cimple.eu/claim-review/9ce72e8ce1a8e008f7dd649fa5d80d872845a7b4e6fd4cb701e8798f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on जून 16, 2022 by Neelam Singh सारांश एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया गया है कि नारियल तेल और विटामिन ई का मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से मनचाहा परिणाम मिल सकता है। मतलब स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाया जा सकता है। जब हमने इस दावे की जांच की तब पता चला कि यह दावा आधा सच है। दावा एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक “घर पर स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा” था। इस वीडियो को अब तक 11,010 लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वीडियो नीचे संल्गन है- तथ्य जांच स्ट्रेच मार्क्स क्या हैं? स्ट्रेच मार्क्स एक प्रकार के निशान होते हैं, जो तब विकसित होते है, जब त्वचा तेजी से फैलती या सिकुड़ती है। दरअसल शरीर में अचानक से परिवर्तन कोलेजन और इलास्टिन (त्वचा में पाए जाने वाला एक प्रोटीन) के टूटने के कारण होता है। एक अध्ययन से पता चला है कि आनुवंशिकी और त्वचा में अत्याधिक तनाव होने से भी खिंचाव उत्पन्न होता है, जो त्वचा में किसी तरह के निशान पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि अधिवृक्क ग्रंथि (adrenal gland) द्वारा उत्पादित कोर्टिसोल हार्मोन (cortisol hormone) त्वचा के लचीलेपन को कम करता है। एक शोध के अनुसार कोलेजन नामक प्रोटीन त्वचा को अधिक ललीचा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है इसलिए यदि त्वचा में पर्याप्त कोलेजन नहीं है, तो स्ट्रेच मार्क्स के निशान दिखाई दे सकते हैं। क्या स्ट्रेच मार्क्स हटाए जा सकते हैं? बिल्कुल नहीं, क्योंकि स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से हटाने की क्षमता त्वचा पर निर्भर करती है। स्थायी उपचार में स्ट्रेच र्माक्स के नीचे नई कोशिकाओं की वृद्धि कराई जा सकती है, जिसे चिकित्सकों की देखरेख में ही किया जा सकता है। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. ज्योति कन्नंगथ बताती हैं, “स्ट्रेच मार्क्स को हटाया नहीं जा सकता बल्कि उन्हें केवल कम किया जा सकता है। फ्रैक्शनल लेजर, रेडियोफ्रीक्वेंसी, पीआरपी इत्यादि जैसी प्रक्रियाओं के साथ उसकी बनावट में बदलाव या रंग परिवर्तन किया जा सकता है। स्ट्रेच मार्क्स के इलाज के लिए उपयोग किए जाने वाले डॉक्टरों द्वारा बताए गए उत्पाद को कम से कम 3-6 महीनों के लिए नियमित रूप से उपयोग किए जाने चाहिए क्योंकि इससे कुछ बदलाव की उम्मीद होती है।” क्या नारियल तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकता है? ऐसा कुछ हद तक हो सकता है। स्ट्रेच मार्क्स त्वचा को शुष्क और खुजलीदार बनाते हैं। चूंकि नारियल का तेल त्वचा को ठंडक और मुलायम बनाने वाला होता है इसलिए इसे स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से लगाने से त्वचा को पोषण और नमी मिलती है, जिससे भविष्य में स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना कम होती है। एक रिसर्च के अनुसार नारियल का तेल त्वचा के घावों को ठीक कर सकता है, सूजन कम करता है और त्वचा की रंगत निखारने में मददगार साबित होता है। क्या विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकता है? केवल एक निश्चित सीमा तक। विटामिन ई आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक एंटीऑक्सिडेंट है। यह त्वचा की खूबसूरती को निखारने में मदद करता है इसलिए इसे ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता है। एक रिसर्च के अनुसार विटामिन ई कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये त्वचा में होने वाले सूजन को भी कम करने में सहायक होता है इसलिए स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में यह मददगार साबित हो सकता है। हालांकि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन (एएडीए) की वेबसाइट ने भी इसकी पुष्टि की है। डॉ कन्नंगथ ने आगे कहा, “नारियल का तेल और विटामिन ई दोनों ही स्ट्रेच मार्क्स को दूर नहीं कर सकते। हालांकि दोनों में मॉइस्चराइजिंग और सूजन को कम करने की क्षमता होती है इसलिए स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए अन्य उपचारों के साथ उनका उपयोग किया जा सकता है। वे स्टैंड-अलोन थेरेपी के रूप में बहुत उपयोगी नहीं हैं। इन उत्पादों का उपयोग स्ट्रेच मार्क्स के विकास को रोकने के लिए किया जा सकता है।”
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software