About: http://data.cimple.eu/claim-review/9d25485294f0676e175f98cdd9f522512371962e92e534bc1974e151     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पाकिस्तानी पोत PNS बाबर और भारतीय नौसैनिक पोत INS गोदावरी की टक्कर का यह वीडियो 2011 का है भारतीय नौसैनिक पोत के पाकिस्तानी नौसेनिक पोत से टकराने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो 2011 का है, जो सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Apr 21, 2020 at 04:27 PM - Updated: Dec 18, 2020 at 04:57 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो विमानवाहक पोत को पास आते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि गुजरात के समुद्री तट के पास पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज की भारतीय नौसैनिक जहाज से भिड़ंत हो गई। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। 2011 में हुई पुरानी घटना को हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘Porus Adi Doctor’ ने वायरल वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, ”Close encounter today Pakistan Naval Ship (PNS182)with Indian Naval Ship (INS Talwar) off Gujarat Coast.👇👇👇” हिंदी में इसे ऐसे पढ़ा जा सकता है, ‘गुजरात के समुद्री तट के पास आज पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज (PNS182) की भारतीय नौसैनिक जहाज (INS तलवार) से भिड़ंत हो गई।’ पड़ताल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।पाकिस्तानी पत्रकार मोईज पीरजादा ने भी इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में भारतीय पोत को पकड़ा। वायरल वीडियो में दिए गए की-वर्ड के साथ सर्च करने पर हमें यू-ट्यूब पर 4 अगस्त 2011 को NDTV की तरफ से अपलोड किया गया वीडियो बुलेटिन मिला, जिसमें इसी वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। खबर के मुताबिक, ‘पाकिस्तानी जंगी जहाज पीएनएस बाबर भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस गोदावरी को टक्कर मार रहा है। यह वीडियो 16 जून (2011) का है, जब पीएनएस बाबर और आईएनएस गोदावरी एमवी स्वेज जहाज में बंधक बनाए गए यात्रियों को छुड़ाने के लिए जा रहे थे। भारतीय जहाज से आगे निकलने की होड़ में पाकिस्तानी जहाज उसे पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। भारतीय और पाकिस्तानी सेना दोनों ने ही इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।’ सर्च में मिली एक खबर के मुताबिक पीएनएस बाबर 2015 में पाकिस्तानी नौसेना से बाहर हो चुका है। विश्वास न्यूज ने इस मामले को लेकर भारतीय नौसेना के प्रवक्ता से संपर्क किया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता और कमांडर विवेक माधवाल ने कहा, ‘वायरल हो रहा वीडियो 2011 की पुरानी घटना से संबंधित है। हाल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।’ वायरल पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ने अपनी प्रोफाइल में खुद को गोवा का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: भारतीय नौसैनिक पोत के पाकिस्तानी नौसेनिक पोत से टकराने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो 2011 का है, जो सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है। - Claim Review : अरब सागर में भारतीय नौसैनिक पोत के साथ पाकिस्तानी पोत की टक्कर - Claimed By : FB User- Porus Adi Doctor - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software