About: http://data.cimple.eu/claim-review/9ef5d4ce3be4e108343d79b2b33df9489e39c6b89890a4f2220cd02a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: सोलापुर एयरपोर्ट में लगी आग का यह वीडियो फरवरी महीने का है, भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट परिसर में लगी आग के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो फरवरी महीने का है। - By: Abhishek Parashar - Published: Apr 11, 2020 at 05:32 PM - Updated: Apr 11, 2020 at 05:46 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सोलापुर में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील ‘9 बजे 9 मिनट’ के दौरान पटाखे भी जलाए और इसकी वजह से सोलापुर एयरपोर्ट पर आग लग गई। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। सोलापुर एयरपोर्ट पर लगी आग के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो पुरानी घटना से संबंधित है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘Kishor Kumar’ ने वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, ”अंधभक्तो ने अति उत्साह में पटाखे फोड़े, महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट के पास लगी आग। अंधभक्तो ने अति उत्साह में फोड़े पटाख़े, महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट में लगी आग। दमकल कर्मी आग बुझाने पहुँचे। डूब मरो।” पड़ताल किए जाने तक इस वीडियो को करीब डेढ़ हजार से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं और इसे करीब 33 हजार लोग देख चुके हैं। पड़ताल वायरल वीडियो की की-फ्रेम्स को सर्च किए जाने पर हमें ‘ABP Manjha’ के वेरिफाइड यू-ट्यूब चैनल पर 3 फरवरी 2020 को अपलोड किया गया वीडियो मिला। वीडियो के साथ मराठी भाषा में जानकारी दी गई है, जिसे हिंदी में ऐसे पढ़ा जा सकता है। ‘महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट एरिया में आग लगी और सूखे घास की वजह से यह आग तेजी से फैलती चली गई।’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के नरेन्द्र मोदी की अपील पर 5 अप्रैल को ‘9 बजे 9 मिनट’ का पालन करते हुए लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए। कई लोगों ने मोमबत्तियां और मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जलाई। हालांकि, इस दौरान देश के कई हिस्सों में लोगों ने पटाखे भी चलाए। सोलापुर फायर डिपार्टमेंट के सहायक अधीक्षक अच्युत दुधाल ने विश्वास न्यूज के साथ बातचीत में बताया, ‘5 अप्रैल को सोलापुर एयरपोर्ट परिसर में आग लगी थी लेकिन वायरल हो रहा वीडियो उस घटना से संबंधित नहीं है।’ वायरल वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक पेज को करीब 37 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। न निष्कर्ष: महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट परिसर में लगी आग के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो फरवरी महीने का है। - Claim Review : महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट परिसर में लगी आग - Claimed By : FB User-Kishor Kumar - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software