About: http://data.cimple.eu/claim-review/9f6d8004c577625cd23478dfbc72c6a3e6aa42fdd7fb62a83774f883     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: फ़ोन पे और जियो के नाम से कैशबैक जीतने के दावे से वायरल लिंक फर्जी है विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि फोन पे और जियो कैशबैक जीतने के नाम वायरल लिंक्स फर्जी हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें। - By: Jyoti Kumari - Published: Jul 6, 2024 at 04:28 PM - Updated: Nov 14, 2024 at 05:36 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फोन पे और जियो के नाम से कैशबैक जीतने की एक पोस्ट वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि कूपन पर स्क्रैच करने पर 999 रुपए का कैशबैक जीता जा सकता है। पोस्ट में एक लिंक को भी शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने दावे की पड़ताल की तो पाया कि वायरल लिंक फर्जी है। यूजर्स इस लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने पर आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Pannorra (आर्काइव लिंक) ने 4 जुलाई को एक पोस्ट शेयर की है। इस पर फ़ोन पे और जियो का लोगो लगा हुआ है और एक लिंक शेयर कर दावा किया जा रहा है,”आपने जीते 999 INR. Phonepe स्क्रैच कूपन बधाई हो।” फेसबुक यूजर्स Lucky 1980 (आर्काइव लिंक) ने भी इसी तरह का एक अन्य लिंक शेयर किया है। जिसमें गूगल पे का लोगो लगा हुआ है और दावा किया जा रहा है,”आपने जीते 500 INR. Phonepe स्क्रैच कूपन बधाई हो।” पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले मैसेज के दिए गए लिंक्स को ध्यान से देखा। दोनों ही लिंक्स में डॉट एक्स वाई जेड लिखा हुआ है, जिससे साफ़ होता है कि शेयर किए जा रहे लिंक्स फर्जी हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने फोन पे के आधिकारिक एक्स हैंडल (आर्काइव लिंक) और वेबसाइट को सर्च किया। हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने जियो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट को भी खंगाला। वहां भी ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली। हमने गूगल पे के आधिकारिक एक्स हैंडल्स को भी स्कैन किया, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने वायरल पोस्ट को इंडियन साइबर आर्मी के संस्थापक किसलय चौधरी के साथ शेयर किया। उनका कहना है कि साइबर ठग इस तरह के लुभावने मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। अगर कोई कंपनी इस तरह का ऑफर देती है, तो उसकी जानकारी उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर की जाती है।इनपर चेक करके फ्रॉड होने से बचा जा सकता है। अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर को करीब 2 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि फोन पे और जियो कैशबैक जीतने के नाम वायरल लिंक्स फर्जी हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें। - Claim Review : आपने जीते 999 INR. Phonepe स्क्रैच कूपन बधाई हो - Claimed By : फेसबुक यूजर - Pannorra - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software