About: http://data.cimple.eu/claim-review/a0806f6d6adb293465daed067e6d1e3da15f9fa90d6261202405bc1e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check:राहुल गांधी का महात्मा गांधी के अहिंसा की प्रेरणा इस्लाम से लेने वाला बयान आधा-अधूरा है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी के पुराने भाषण के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। असली वीडियो साल 2019 का दुबई का है, जिसे एडिट कर दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। By: Jyoti Kumari - Published: Aug 20, 2025 at 06:30 PM - Updated: Aug 20, 2025 at 06:44 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के भाषण की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि महात्मा गांधी ने अहिंसा की प्रेरणा इस्लाम धर्म से ली थी। कई यूजर्स इस दावे को सच मानकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को गलत पाया। राहुल गांधी का वायरल किया जा रहा वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो जनवरी 2019 का दुबई का है। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण में प्राचीन भारतीय दर्शन समेत अन्य धर्मों का जिक्र भी किया था। राहुल गांधी के पुराने भाषण के वीडियो में से कुछ अंश को एटिड कर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? इंस्टाग्राम यूजर ‘modi_nama’ ने (आर्काइव लिंक) 14 अगस्त 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कहावत है कि लौट कर बुद्धू घर को आए आखिर इन्हें अपनों की पहचान हो गई ” वीडियो पर लिखा हुआ है: महात्मा गांधी ने अहिंसा का मंत्र हमारे महान मजहब ‘इस्ल@म’ से लिया था.. *. जाग जाओ रे हिन्दुओं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो का लंबा वर्जन ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर मिला। वीडियो को 11 जनवरी 2019 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो दुबई का है, जहां राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित किया था। वीडियो को पूरा देखने के बाद हमने यह पाया कि राहुल गांधी का वायरल वीडियो आधा-अधूरा है। वीडियो के एक अंश को एटिड कर संदर्भ से हटाकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। अगली वीडियो में 2 घंटे 22 सेकंड पर वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है। वीडियो में राहुल गांधी बोल रहे हैं कि,”महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का यह विचार हमारे महान धर्मों, हमारे महान गुरुओं से लिया। महात्मा गांधी ने अहिंसा का यह विचार प्राचीन भारतीय दर्शन से, इस्लाम से, ईसाई धर्म से, यहूदी धर्म से, प्रत्येक उस महान धर्म से लिया, जिनमें यह स्पष्ट लिखा है कि हिंसा से यहां किसी को कुछ भी हासिल होने में मदद नहीं मिलेगी।” हमें राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो मिला। 11 जनवरी 2019 को अपलोड किये गए वीडियो में वायरल क्लिप के पुरे भाग को सुना जा सकता है। यह वीडियो क्लिप साल 2023 में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय हमने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया था। वीडियो को लेकर हमने कांग्रेस के सोशल मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर नितिन अग्रवाल से संपर्क किया था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि, “राहुल गांधी का यह वीडियो करीब चार साल पुराना है। दुबई में उन्होंने यह भाषण दिया था। लेकिन भाषण के एक हिस्से को काटकर फर्जी दावा किया जा रहा है। इस भाषण में उन्होंने दूसरे धर्मों का भी जिक्र किया था।” फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें: अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 9 लाख 39 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी के पुराने भाषण के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। असली वीडियो साल 2019 का दुबई का है, जिसे एडिट कर दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। Claim Review : राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी को अहिंसा की प्रेरणा इस्लाम से मिली थी। - Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -modi_nama - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software