About: http://data.cimple.eu/claim-review/a34a805db2ec1a3bdcd7b1fd15c9029553bbf0fa9c3469fdaaacdac5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग रिवर राफ्टिंग (River Rafting) वाली जगह पर आपस में मारपीट कर रहे हैं. दावा: वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि मुस्लिम नाव राफ्टिंग वाले ने बुरी तरह से हिंदू शख्स की पिटाई कर दी है. क्या यह दावा सही है ? यह दावा सही नहीं है. यह घटना 07 जून 2024 की है. यह घटना राफ्टिंग गाइड व पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी और मारपीट की है. तीन आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. घटना से जुड़ा कोई भी आरोपी मुस्लिम समुदाय से नहीं था. उत्तराखंड पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर किए जा रहे सांप्रदायिक दावों का खंडन किया है. हमनें सच का पता कैसा लगाया ? हमनें वायरल वीडियो की कीफ्रेम पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें The Indian Express, Times of India, The Economic Times की न्यूज रिपोर्ट मिलीं. जिसमें इस घटना को रिपोर्ट किया गया था. इन सभी मीडिया रिपोर्ट्स में कहीं भी मुस्लिम आरोपी होने का जिक्र नहीं था. इसके साथ ही इस घटना को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने भी X (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट किया था. जिसमें घटना के बारे में बताया गया था. पुलिस से बातचीत: टीम वेबकूफ ने मुनि की रेती थाने के SHO से बात भी की. जिन्होंने हमें बताया कि, "इस घटना में कोई भी साम्प्रदयिक एंगल शामिल नहीं था इसके साथ ही कोई भी आरोपी मुस्लिम नहीं है. यह राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच का विवाद था." निष्कर्ष: ऋषिकेश में राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच हुए एक विवाद को गलत साम्प्रदायिक दावों के साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software