About: http://data.cimple.eu/claim-review/a35676c4e1330992ab2677767125022a0746851ac15145d2e228f1a2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : वीडियो गेम की एक क्लिप को असली घटना का वीडियो बताकर किया गया वायरल विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। वायरल वीडियो क्लिप किसी वास्तविक पुलिस चेज का नहीं, बल्कि वीडियो गेम का फुटेज है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 22, 2024 at 01:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस को एक अपराधी का पीछा करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में अपराधी बड़े ही फ़िल्मी अंदाज में अपनी गाड़ी को एक सीधी चढ़ाई वाली चट्टान पर चढ़ा देता है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में दावा गलत निकला। वायरल वीडियो क्लिप किसी वास्तविक घटना का नहीं, बल्कि वीडियो गेम का फुटेज है। क्या है वायरल? इंस्टाग्राम यूजर ‘bgtu_investing’ (बिजिटियू _इन्वेस्टिंग) ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को 13 जनवरी को शेयर करते हुए लिखा है, “Can you imagine being a passenger in that vehicle. I’d be passed OUT. #police chase #hegone #bgtu #bgtuinvesting #blackgirlstrade.” पड़ताल वायरल वीडियो के साथ किये गए कई कमेंट्स में इस वीडियो को GTA क्लिप बताया गया है। ढूंढ़ने पर हमें पता चला GTA एक वीडियो गेम है। वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर यह वीडियो क्लिप यूट्यूब चैनल JadeGreenKnight पर 17 जनवरी 2023 को अपलोड मिला। वीडियो के साथ में लिखा था- “Grand Theft Auto 6 graphics are too realistic (ग्रैंड थेफ़्ट ऑटो 6 के ग्राफिक्स बेहद असली लगते हैं)” हमें यह वीडियो और भी कई यूट्यूब चैनल्स पर इसी डिस्क्रिप्शन के साथ मिला कि यह GTA 5 गेम की एक क्लिप है। वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने गेमिंग इन्फ्लुएंसर और डायनेमो गेम्स के फाउंडर अनीश जैन से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि वायरल क्लिप एक सिमुलेशन क्लिप है, जिसे GTA 5 गेम के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 एक 2013 एक्शन-एडवेंचर गेम है, जिसे रॉकस्टार नॉर्थ द्वारा विकसित और रॉकस्टार गेम्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। वायरल वीडियो को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर ‘bgtu_investing’ (बिजिटियू _इन्वेस्टिंग) को करीब 88 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। वायरल वीडियो क्लिप किसी वास्तविक पुलिस चेज का नहीं, बल्कि वीडियो गेम का फुटेज है। - Claim Review : पुलिस द्वारा अपराधी का पीछा किये जाने की असली फुटेज - Claimed By : Instagram user ‘bgtu_investing - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software