About: http://data.cimple.eu/claim-review/a3a2ed451ec17506d701a6470e8b077a20dca1eca12bd9719d481b9b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • फूड डिलीवरी गर्ल के साथ रेप के दावे वाला वीडियो स्क्रिप्टेड है बूम ने पाया कि यह स्क्रिप्टेड वीडियो संजना गलरानी नाम की एक कंटेट क्रिएटर ने बनाया है. एक फूड डिलीवरी गर्ल के साथ रेप के दावे से स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल है. यूजर वीडियो को वास्तविक घटना मानते हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. बूम ने पाया कि इस वायरल वीडियो संजना गलरानी नाम की एक कंटेट क्रिएटर ने बनाया है. बूम ने इससे पहले भी संजना द्वारा अपलोड किए गए स्क्रिप्टेड वीडियो पर गलत दावों का फैक्ट चेक किया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक फूड डिलीवरी पार्टनर घर में पार्सल देने जाती है. पार्सल लेने वाले लड़के उसे पैसे नहीं देते हैं और जबरदस्ती अपने रूम के अंदर खींच लेते हैं और थोड़ी देर बाद उसे बाहर निकाल देते हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'Delivery girls ko rape Kiya.' वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब (आर्काइव लिंक) पर भी इसी दावे से वायरल है. फैक्ट चेक वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल लेंस से सर्च किया. हमें Sanjjanaa Galrani नाम के एक फेसबुक पेज पर 28 दिसंबर 2024 को अपलोड किया गया यह वीडियो मिला. वीडियो पोस्ट के कैप्शन में एक डिस्क्लेमर के रूप में बताया गया कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है. पोस्ट में लिखा गया, "वीडियो देखने के लिए धन्यवाद. कृपया ध्यान रखें कि इस पेज पर ऐसे कई स्क्रिप्टेड, ड्रामा और पैरोडी वीडियो हैं. यह शॉर्ट फिल्म केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्य के लिए हैं. इस वीडियो में दिखाए गए सभी पात्र भी केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्य के लिए ही हैं." (मूल टेक्स्ट: Disclaimer: Thank you for watching! Please be aware that this page features scripted dramas and parodies as well. These short films are for entertainment & educational purposes only! Characters in this video are entertainment and educational purpose.) हमने पाया कि इस वीडियो के अंत में भी अंग्रेजी भाषा में ऐसा ही एक और डिस्क्लेमर लगाया है. इसका हिंदी अनुवाद है, "यह रील लाइफ वीडियो फुटेज केवल लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिश किया गया है ताकि उन्हें यह समझाया जा सके कि वास्तविक दुनिया की परिस्थितियां कैसी होंगी. वीडियो में दिखाए गए सभी पात्र शैक्षिक उद्देश्य के लिए हैं." यही वीडियो 3RD EYE नाम के एक यूट्यूब चैनल पेज पर भी 2 जनवरी 2025 को शेयर किया गया था. हमने पाया कि 3RD EYE एंटरटेनिंग कंटेंट बनाने वाला एक यूट्यूब चैनल है, जो इस तरह की स्क्रिप्टेड वीडियो बनाता है. संजना गलरानी के फेसबुक पेज और 3rd Eye यूट्यूब चैनल पर इस तरह के कई वीडियो देखे जा सकते हैं. चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में एक खास तरह का फॉर्मेट फॉलो किया गया है, जिससे यह सीसीटीवी फुटेज की तरह प्रतीत होता है.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software