About: http://data.cimple.eu/claim-review/a410218b5af7106f1f6ae7320bcef0729af7ebbaf3153c5b766ca1a7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सीमा हैदर की मौत का दावा अफवाह, वायरल वीडियो को एडिट कर किया गया तैयार विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीमा हैदर का निधन नहीं हुआ है। वायरल वीडियो को लाइक और व्यूज पाने के लिए बनाया गया है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का वीडियो करीब एक साल पुराना है, जब वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए बनारस पहुंचे थे। इसी के वीडियो को सीमा हैदर के अन्य वीडियो के साथ जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Nov 6, 2023 at 04:50 PM - Updated: Nov 6, 2023 at 05:20 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीमा हैदर का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पहुंचे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत और बेबुनियाद है। सीमा हैदर का निधन नहीं हुआ है। वायरल वीडियो को लाइक और व्यूज पाने के लिए बनाया गया है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का वीडियो करीब एक साल पुराना है, जब वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए बनारस पहुंचे थे। इसी के वीडियो को सीमा हैदर के अन्य वीडियो के साथ जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘अंजू प्रजापति जी’ ने 3 नवंबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सीमा हैदर का हो गया निधन अंतिम संस्कार में पहुंचे खेसारी लाल यादव Seema Haider ka nidhan khesari lal” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात का जिक्र हो कि सीमा हैदर का निधन हो गया है। न्यूज सर्च में हमें लेटेस्ट न्यूज रिपोर्ट 6 नवंबर 2023 को आजतक की वेबसाइट पर प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, “सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अब नया घर बनने के बाद उन्हें खास मेहमान का इंतजार है। सीमा हैदर ने इसको लेकर बताया कि वो विराट कोहली को बेहद पसंद करती हैं और उनकी तस्वीर अपने कमरे में रखती है। उनसे मिलने का उन्हें इंतजार है।” जांच के दौरान हमने पाया कि सीमा हैदर लगातार मीडिया से बातचीत कर रही हैं और इंटरव्यू दे रही हैं। अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखा जा सकता है। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के वीडियो के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें उनके वीडियो से मिलता-जुलता एक वीडियो ‘गर्म चाय, वोल्ग ट्रेवल’ के यूट्यूब चैनल पर 21 अक्टूबर 2022 को अपलोड हुआ मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने हूबहू वायरल वीडियो के जैसे कपड़े पहने हुए हैं। मौजूद जानकारी के मुताबिक, खेसारी लाल यादव गोरखपुर के पिपराइच में अपनी फिल्म की शूटिंग करने के लिए पहुंचे थे। अधिक जानकारी के लिए हमने ग्रेटर नोएडा दैनिक जागरण के संवाद सहयोगी राधे श्याम बघेल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह पहली बार नहीं है, पहले भी कई बार यह दावा वायरल हो चुका है। सीमा हैदर ठीक हैं और वो लगातार मीडिया से बातचीत कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया के साथ मिलकर अपना पहला करवा चौथ मनाया था।” अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 17 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीमा हैदर का निधन नहीं हुआ है। वायरल वीडियो को लाइक और व्यूज पाने के लिए बनाया गया है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का वीडियो करीब एक साल पुराना है, जब वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए बनारस पहुंचे थे। इसी के वीडियो को सीमा हैदर के अन्य वीडियो के साथ जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : सीमा हैदर का हो गया निधन अंतिम संस्कार में पहुंचे खेसारी लाल यादव। - Claimed By : अंजू प्रजापति जी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software