About: http://data.cimple.eu/claim-review/a664ccc66c201fe4234d4a534a00e737ed6db3275e311cac2a3c7502     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : पीएम मोदी जॉर्ज सोरोस से नहीं, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर से बात कर रहे थे वायरल तस्वीर में पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर को जॉर्ज सोरोस बताकर झूठ फैलाया गया। - By: Ashish Maharishi - Published: Dec 18, 2024 at 01:39 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस और गांधी परिवार के रिश्तों के आरोप के बाद पिछले दिनों संसद में काफी गहमागहमी रही। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें एक शख्स के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ दिख रहे शख्स जॉर्ज सोरोस हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर को जॉर्ज सोरोस बताकर झूठ फैलाया गया। असली तस्वीर को खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर 2019 में पोस्ट की थी। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर पीकेआर ने 15 दिसंबर को एक तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया, “जॉर्ज सोरॉस के साथ मिल कर घुट घुट कर षड्यन्त्र बनाते ‘ट्रैटर ऑफ दि हाईएस्ट ऑर्डर’ – राहुल गांधी।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पीएम मोदी की वायरल तस्वीर के बारे में सच पता लगाने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। शुरुआती सर्च ही में हमें पीएम मोदी की एक एक्स पोस्ट मिली। 22 अक्टूबर 2019 की इस पोस्ट में वायरल तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए अंग्रेजी में लिखा गया कि डॉ. हेनरी किसिंजर से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति में अग्रणी योगदान दिया है। सर्च के दौरान हमें पता चला कि हेनरी किसिंजर अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री थे। उनका करीब 100 वर्ष की आयु में नवंबर 2023 में निधन हो चुका है। द हिंदू की खबर के मुताबिक, हेनरी किसिंजर का जन्म 27 मई, 1923 को जर्मनी के फर्थ में हुआ था और वे 1938 में अपने परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए थे। जॉर्ज सोरोस के बारे में सर्च करने पर पता चला कि वे एक अमेरिकी व्यवसायी हैं, जिनका जन्म हंगरी के बुडापेस्ट में 1930 में हुआ था। सोरोस की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में होती है। उनका जन्म एक यहूदी परिवार में हुआ था, जो काफी समृद्ध था। जागरण डॉट कॉम पर पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, सोरोस का परिवार हंगरी में नाजी कब्जे से निकलकर 1947 में ब्रिटेन आ गए। यहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई की। पड़ताल के अंतिम चरण में दैनिक जागरण में अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार जेपी रंजन से संपर्क किया। उनके साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने भी पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल तस्वीर में पीएम मोदी के साथ जॉर्ज सोरोस नहीं, बल्कि अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर हैं। अब बारी थी फर्जी दावा करने वाले यूजर की जांच करने की। फेसबुक यूजर पीकेआर को करीब पांच हजार लोग फॉलो करते हैं। यह अकाउंट जून 2015 को बनाया गया। यूजर पटना में रहता है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि पीएम मोदी और अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्ज सोरोस के साथ - Claimed By : FB User PKR - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software