About: http://data.cimple.eu/claim-review/a67ea23bafc7a77cbb5876ebe09b8c00daaef3b3813b42d8df8d11dd     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : राहुल गांधी का जन्म 1970 में हुआ था, 1968 में नहीं, FAKE वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। - By: Ashish Maharishi - Published: Aug 27, 2024 at 03:57 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट वायरल हो रही है। तस्वीर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सोनिया गांधी के अलावा बच्चों को भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी की शादी 25 फरवरी 1968 को हुई और उसी साल 13 जून को राहुल गांधी का जन्म हो गया। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए इस झूठ का इस्तेमाल किया जा रहा है। राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी 1968 में और राहुल गांधी का जन्म 1970 में हुआ था। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर विजय चक्रवती ने 23 अगस्त को एक तस्वीर को पोस्ट किया। इसमें लिखा गया, “कमेंट में बताएं। यह सच्चाई भी जानें। पूरा खानदान ही घोटाले बाज है। सोनिया की शादी 25 फरवरी 1968 को हुई और 13 जून 1968 —- पैदा हो गया।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने एक बार पहले भी वायरल पोस्ट की पड़ताल कर चुका है। इसके लिए हमने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शादी की तारीख सर्च की। गूगल सर्च से हमें पता चला कि सोनिया और राजीव गांधी की शादी 25 फरवरी 1968 को हुई थी। गूगल सर्च के दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर एक खबर मिली। इसमें बताया गया कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी 1968 में हुई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने राहुल गांधी के जन्मदिन की तारीख खोजनी शुरू की। गूगल सर्च में हमें पता चला कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 हुआ। कांग्रेस की वेबसाइट पर हमें राहुल गांधी के बारे में काफी जानकारी मिली। इसमें बताया गया कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। इसी वेबसाइट पर राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी को लेकर भी जानकारी दी गई है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की पहले भी पड़ताल की थी। उस जांच को यहां पढ़ा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के गिरीश कुमार से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का जन्म 1970 में हुआ था। वायरल पोस्ट काफी आपत्तिजनक और फेक है। पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट की जांच की। विजय चक्रवर्ती बांदा के रहने वाले हैं। यूजर को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी 1968 में हुई थी, जबकि राहुल गांधी का जन्म 1970 में हुआ था। - Claim Review : सोनिया गांधी की शादी और राहुल गांधी का जन्म 1968 में हुआ। - Claimed By : FB User Vijay Chakravarti - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software