About: http://data.cimple.eu/claim-review/a6d0421306a2ced17bf66474650409457b70592a09711c0768e6ebaf     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : चाकू घोपने के कोलंबिया के वीडियो को जबलपुर का बताकर सांप्रदायिक झूठे दावे के साथ किया गया वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा फेक और सांप्रदायिक साबित हुआ। असली वीडियो कोलंबिया का है। इसका मध्य प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। - By: Ashish Maharishi - Published: Jun 17, 2023 at 05:49 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लव जिहाद के दावे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें एक युवती को खून से लथपथ देखा जा सकता है। जबकि युवक को जमीन पर उल्टा पड़ा हुआ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा इस वीडियो को मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताकर सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक ने पहले तो हिंदू लड़की के साथ संबंध बनाया, फिर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और होटल स्टाफ समय पर आ गए। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा फेक और सांप्रदायिक साबित हुआ। असली वीडियो कोलंबिया का है। 2022 में एक शख्स ने अपनी एक्स पार्टनर पर हमला कर दिया था। वीडियो का मध्य प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो पहले भी एक बार वायरल हो चुका है। उस वक्त भी विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल करके सच्चाई सामने लाई थी। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर किशोर भाई वैष्णव ने 16 जून को एक वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया, “यह जबलपुर कि घटना है जबलपुर मे हिन्दू लड़की को मुसलमान प्रेमी ने पहले अपने हवस का सिकार बनाया फिर किसी बात को लेकर कटपीस बना ही रहा था मगर पूलीस वह होटल स्टाफ ने उस का सारा मामला ही बिगाड डाला जो कहते है न मेरा अब्दुल ऐसा नही है देख लो सारे अब्दुल ऐसे ही होते है।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। पोस्ट को सच-समझकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्स निकाले। इसके लिए इनविड टूल की मदद ली गई। इसके बाद गूगल रिवर्स सर्च इमेज टूल के माध्यम से इसे सर्च किया गया। कोलंबिया की एक वेबसाइट पर हमें घटना से जुड़ी एक खबर मिली। 15 नवंबर 2022 को पब्लिश इस खबर में बताया गया कि कोलंबिया के बैरेंक्विला में सुनवाई के दौरान एक शख्स ने अपनी पूर्व पार्टनर को चाकू घोंप दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें। इसी तरह एक दूसरी वेबसाइट पर हमें ओरिजनल वीडियो भी मिला, जिसे जबलपुर के नाम से वायरल किया गया। 16 नवंबर 2022 को पब्लिश इस खबर में बताया गया कि एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका को सात बार चाकू मारा। पूरी खबर और वीडियो यहां क्लिक करके देखें। कुछ वायरल वीडियो में जागरण डॉट कॉम पर प्रकाशित एक खबर के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करके भ्रम फैलाने की भी कोशिश की गई है। ‘Jabalpur Murder Case : प्यार में ठगे जने पर प्रेमी ने काटा प्रेमिका का गला, मेखला रिसोर्ट में हत्या का मामला’ इस शीर्षक की खबर सर्च करने पर हमें जागरण की वेबसाइट पर 11 नवंबर 2022 को पब्लिश एक खबर मिली। इस खबर के अनुसार, जबलपुर के तिलवारा के घाना गांव में स्थित मेखला रिसोर्ट में एक युवक ने युवती की हत्या कर दी। खबर में दावा किया गया कि प्यार में ठगे जाने के बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया था। आरोपी का नाम अभिजीत पाटीदार था। इसके अलावा वायरल वीडियो और इस खबर में नजर आ रहा शख्स दोनों ही अलग-अलग हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के दौरान जबलपुर की एएसपी प्रियंका शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि लड़की की हत्या का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह जबलपुर का नहीं है। पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की गई। फेसबुक यूजर किशोर भाई वैष्णव राजस्थान के सिरोही के रहने वाले हैं। इनके अकाउंट को 3500 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। कोलंबिया के पुराने वीडियो को कुछ लोग सांप्रदायिक दावे के साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताकर वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : जबलपुर में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के साथ संबंध बनाए और फिर हत्या का प्रयास किया। - Claimed By : फेसबुक यूजर किशोर भाई वैष्णव - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software