About: http://data.cimple.eu/claim-review/a8feaeef29d88c5a00e96969d92c04775f372fbf612ccc5b65b43d90     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर इतनी तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है कि उसमें मोटरसाइकिल और जानवर भी बहते दिख रहे हैं. दावा: वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह गुजरात का है, जहां हाल ही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. क्या यह दावा सही है ? : यह वीडियो गुजरात का नहीं है बल्कि जोधपुर का है. वीडियो जून 2024 का है जब जोधपुर समेत राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वीडियो को ध्यान से सुनने पर पाया कि 04:00 मिनट पर इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाला युवक कहता है जोधपुर में झमाझम बारिश. इसके बाद हमने इस वीडियो के कीफ्रेम पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जिसमें हमें यही वीडियो एक Youtube चैनल पर मिला जिसका टाइटल था - "Jodhpur में मानसून का कोहराम, गलिया बनी नदी. " इसके सिवा यही वीडियो हमें X पर मिली जिसमें यूजर ने इसे जोधपुर का बताया था. इस वीडियो को गुजरात के सिवा अन्य कुछ शहरों का बताकर भी वायरल किया जा रहा है. Google Maps पर लोकेशन की पहचान: हमने वायरल वीडियो में नजर आ रही लोकेशन को गूगल मैप पर ढूंढा. जिससे यह साबित हो गया कि यह वीडियो राजस्थान के जोधपुर का है. वीडियो में नजर आ रहा मंदिर दुधेश्वर महादेव मंदिर गूगल मैप्स पर जोधपुर, राजस्थान में देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में मौजूद दुकानों और इमारतों को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि गूगल मैप पर यह जोधपुर का फतेह पोल रोड है. गूगल मैप्स पर इस लोकेशन को यहां देखें. निष्कर्ष: जोधपुर में बारिश की वजह से पानी से भरी हुई गलियों को गुजरात का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software