About: http://data.cimple.eu/claim-review/a9979702634b496efb9818f434f1d27d39d7993b501376bc2717a7be     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: वायरल तस्वीर में कपिल शर्मा के साथ ध्रुव राठी नहीं, सिंगर मणि लाडला हैं विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कपिल शर्मा और ध्रुव राठी की वायरल तस्वीर एडिटेड है। असल तस्वीर साल 2024 की है ,फोटो में कपिल के साथ सिंगर मणि लाडला हैं। फोटो को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jul 4, 2024 at 01:49 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उनके साथ यूट्यूबर ध्रुव राठी को देखा जा सकता है। यूजर इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर एडिटेड है। असल तस्वीर में कपिल शर्मा के साथ सिंगर मणि लाडला हैं। तस्वीर कपिल शर्मा के घर पर हुए जागरण के दौरान की है, जिसे एडिट कर फर्जी दावे से वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Santoshi Lal Shukla(आर्काइव लिंक) ने 1 जुलाई को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,”अब तो कपिल शर्मा भी ध्रुव राठी के बहुत बड़े फैन हो गए,ये सब सच्चाई की ताकत है #dhruvrathee #kapilsharma “ पड़ताल वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। हमें तस्वीर मणि लाडला के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर मिली। फोटो को 23 मार्च 2024 को शेयर किया गया है। कैप्शन के अनुसार, तस्वीर कपिल शर्मा के घर पर हुए जागरण की है। तस्वीर से जुड़ी जानकारी आज तक की विजुअल स्टोरीज पर मिली। 27 मार्च 2024 को शेयर स्टोरीज में कपिल के साथ सिंगर मणि लाडला को देखा जा सकता है। वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर मिली। खबर में बताया गया, कपिल शर्मा ने अमृतसर स्थित अपने घर में नए शो की सफलता के लिए जागरण करवाया। जिसमें गायक मणि लाडला ने माता के गाने गाए। तस्वीर से जुड़ी वीडियो को अन्य न्यूज वेबसाइट पर देखा जा सकता है। हमने फोटो को बॉलीवुड को कवर करने वाली दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि फोटो एडिटेड है। फोटो में कपिल के साथ सिंगर मणि लाडला हैं। अंत में पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 6 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कपिल शर्मा और ध्रुव राठी की वायरल तस्वीर एडिटेड है। असल तस्वीर साल 2024 की है ,फोटो में कपिल के साथ सिंगर मणि लाडला हैं। फोटो को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : कपिल शर्मा और ध्रुव राठी की तस्वीर। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Santoshi Lal Shukla - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software