About: http://data.cimple.eu/claim-review/a9e2c1de39e795e2b1b43eb1f6c93999c06891a1e3e50138c7e979f2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : फ्रांस की फिल्म के सीन को सच समझकर वायरल कर रहे यूजर्स - By: Pragya Shukla - Published: Jun 27, 2024 at 03:45 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर उड़ते हुए बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ईश्वर का करिश्मा बताते हुए सच समझकर वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि फ्रांस की एक फैंटेसी फिल्म रिकी का है। फिल्म में बच्चे के पंख निकलने लगते है और उसके माता-पिता उसे संभालने की कोशिश करते हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘संजीव जैन’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ishwar ka ek aur Karishma …….See Video it the End …… Beautiful Creation by God … Unbelievable but True …May God Bless him…यह ईश्वर का एक और करिश्मा है। इस वीडियो को पूरे अंत तक जरूर देखें। ईश्वर की एक अनुपम कृति, आश्चर्यजनक और अकल्पनीय किंतु एकदम सत्य । प्रभु , इस शिशु को लंबी उम्र प्रदान करें।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन यूरो स्टार एच.डी नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 27 मार्च 2024 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो फ्रांस की एक फैंटेसी फिल्म रिकी का हिस्सा है। वायरल वीडियो को फिल्म के अलग-अलग हिस्सों को एडिटिंग की मदद से एक साथ जोड़कर बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने फिल्म और सीरीज के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट आईएमडीबी पर इस फिल्म के बारे में सर्च करना शुरू किया। वेबसाइट के अनुसार, यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में केटी नामक एक महिला को अपने को-वर्कर पाको से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों का एक बच्चा होता है, जो कि काफी आसाधरण होता है और उसके पास उड़ने की शक्तियां होती है। इस फिल्म को फ्रांस के लेखक François Ozon और रोज ने लिखा है। अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से बातचीत की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह फ्रांस की एक फिल्म रिकी का वीडियो है। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे का साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को अंबाला का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि उड़ने वाले बच्चे के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि फ्रांस की एक फैंटेसी फिल्म रिकी का है। फिल्म में बच्चे के पंख निकलने लगते है और उसके माता-पिता उसे संभालने की कोशिश करते हैं। - Claim Review : आसाधरण बच्चे ने लिया जन्म। बच्चे के निकले पंख। - Claimed By : FB User संजीव जैन - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software