About: http://data.cimple.eu/claim-review/aa604d967079afea54a07ca477e738ceba39b7a9451d4c5843e9279e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ‘श्री राम’ शब्द को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने नहीं दिया यह बयान, फ़र्ज़ी पोस्ट हुई वायरल विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में हमने पाया कि मार्क जुकरबर्ग ने ‘अल्हम्दुल्ला’ शब्द फेसबुक पर रोज़ाना 5 बिलियन (500 करोड़) बार लिखे जाने और ‘श्री राम’ शब्द के 2 बिलियन (200 करोड़) बार लिखे जाने से जुड़ा कोई बयान नहीं दिया है। यह दोनों ही फर्जी दावे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Jan 12, 2022 at 01:34 PM - Updated: Jan 12, 2022 at 04:00 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को लेकर अक्सर फर्जी ख़बरें वायरल हो जाती है। इसी कड़ी में कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें मिलते- जुलते दो अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। पहली पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने कहा है, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ शब्द फेसबुक पर रोजाना 5 बिलियन (500 करोड़) बार लिखा जाता है। वहीं, दूसरी वायरल पोस्ट का दावा है कि मार्क ज़ुकरबर्ग ने कहा कि ‘श्री राम’ शब्द फेसबुक पर रोजाना 2 बिलियन (200 करोड़) बार लिखा जाता है। विश्वास न्यूज़ ने जब इन दोनों ही पोस्ट की पड़ताल की तो हमने पाया कि यह दोनों ही दावे गलत है। मार्क ज़ुकरबर्ग ने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है। फेसबुक ने भी विश्वास न्यूज़ से बात करते हुए इन दावों को गलत बताया है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक पेज ‘इस्लाम की ‘एक करोड़ शहजादियों का ग्रुप’ ने वायरल पोस्ट को शेयर किया। पोस्ट में मार्क ज़ुकरबर्ग की तस्वीर और कैप्शन में लिखा है, ‘#अल्लाहू अकबर #ताजा खबर मार्क जुकरबर्ग जो की फेसबुक के मालिक हैं उन्होंने कहा है कि #अल्हम्दुलिल्लाह शब्द फेसबुक पर रोजाना 5 बिलियन बार लिखा जाता है. #Alhamdulillah #mashaallah” .. फेसबुक पेज ‘हिंदू राष्ट्र संघ’ ने वायरल पोस्ट को शेयर किया, जिसमें मार्क ज़ुकरबर्ग की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है, ‘मार्क ज़ुकरबर्ग जो कि फेसबुक के मालिक हैं उन्होंने कहा है कि श्री राम शब्द फेसबुक पर रोजाना 2 बिलियन बार लिखा जाता है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ और यहाँ देखें। पड़ताल पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज़ सर्च किया और हमें दोनों ही वायरल दावों से जुड़ा मार्क ज़ुकरबर्ग का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। हालांकि, अगर उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया होता तो वो ख़बरों में ज़रूर मौजूद होता। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने मार्क ज़ुकरबर्ग के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को स्कैन किया और वहां भी हमें ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली। फेसबुक वेबसाइट के न्यूज़रूम सेक्शन में भी हमें वायरल पोस्ट से जुड़ी कोई खबर या आर्टिकल नहीं मिला। वायरल हो रही पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए विश्वास न्यूज़ ने फेसबुक से ईमेल के ज़रिये संपर्क किया और दोनों वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। हमारे मेल का जवाब देते हुए मेटा कम्युनिकेशन की रिशा मगु ने पुष्टि की और बताया कि वायरल हो रही यह दोनों ही पोस्ट फर्जी हैं। विश्वास न्यूज़ ने सोशल मीडिया एक्सपर्ट अजय प्रताप सिंह से भी संपर्क किया और उन्होंने वायरल पोस्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऐसी पोस्ट क्लिक बेट होती हैं और मज़हब से जुडी अक्सर इस तरह की पोस्ट पेजेज से शेयर की जाती हैं, ताकि उसकी रीच बढ़ाई जा सके। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में हमने पाया कि मार्क जुकरबर्ग ने ‘अल्हम्दुल्ला’ शब्द फेसबुक पर रोज़ाना 5 बिलियन (500 करोड़) बार लिखे जाने और ‘श्री राम’ शब्द के 2 बिलियन (200 करोड़) बार लिखे जाने से जुड़ा कोई बयान नहीं दिया है। यह दोनों ही फर्जी दावे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। - Claim Review : अल्लाहू अकबर #ताजा खबर मार्क जुकरबर्ग जो की फेसबुक के मालिक हैं उन्होंने कहा है कि #अल्हम्दुलिल्लाह शब्द फेसबुक पर रोजाना 5 बिलियन बार लिखा जाता है - Claimed By : एक करोड़ शहजादियों का ग्रुप - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software