About: http://data.cimple.eu/claim-review/aae871c862507a26e8e8db8763e87db9d549d33c2d46b1da313106a3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: तेलंगाना पुलिस ने नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया था झंडा, भ्रामक दावा हुआ वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में तेलंगाना पुलिस को लेकर वायरल दावा गलत निकला। पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा था। उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के अंदर बैठकर पार्टी का झंडा लहराने लगे। - By: Pragya Shukla - Published: Apr 7, 2022 at 11:16 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस बीजेपी का समर्थन कर रही है। वीडियो में पुलिस की गाड़ी आगे की तरफ जा रही है और उस पर बीजेपी के झंडे लहराते हुए नजर आ रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा था। उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के अंदर बैठकर पार्टी का झंडा लहराने लगे। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर MUNNA BHAI AIMIM BIDAR ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “ तेलंगाना के राचगोंडा शहर की पुलिस की गाड़ी पर लगे बीजेपी के झंडे। एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “राचगोंडा की पुलिस की गाड़ी पर लगे बीजेपी के झंडे लहरा रहे हैं। क्या पुलिस को भी राजनीति में दिलचस्पी है। इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता हैं। पड़ताल – वीडियो में स्क्रीनशॉट को रिवर्स इमेज सर्च करने पर, हमें वायरल वीडियो का एक लंबा वर्जन ‘वाहिनी टीवी’ नामक एक यूट्यूब चैनल पर 27 मार्च 2022 को अपलोड मिला। कैप्शन के मुताबिक, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी के अंदर बैठकर पार्टी का झंडा लहरा रहे थे। वीडियो में 16 सेकेंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं के झंडा लहराते हुए देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट ‘ज़ी तेलुगु न्यूज़’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 27 मार्च 2022 को अपलोड मिला। यहां पर भी वीडियो को लेकर यही जानकारी दी गई है कि हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा लहराया था। पड़ताल के दौरान हमें ये वीडियो कई भाजपा समर्थकों के पेजों पर भी अपलोड हुआ मिला। भाजपा समर्थकों ने वीडियो को साझा करते हुए हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के साहस और प्रतिबद्धता की सराहना की है। अधिक जानकारी के लिए हमने SHO Madgul किशन मोहन से संपर्क किया। उन्होंने दावे का खंडन करते हुए हमें बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बिजली की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे थे और रैली निकल रहे थे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता गाड़ी में से पार्टी के झंडे लहराने लगे। तभी किसी ने पीछे से वीडियो बना लिया। हमने वीडियो को गलत तरीके से शेयर और वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हम ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर को 71 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। MUNNA BHAI AIMIM BIDAR नामक यह पेज फेसबुक पर 22 सितंबर 2017 से सक्रिय है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में तेलंगाना पुलिस को लेकर वायरल दावा गलत निकला। पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा था। उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के अंदर बैठकर पार्टी का झंडा लहराने लगे। - Claim Review : Telangana state Rachagonda police vehicle par BJP flags - Claimed By : MUNNA BHAI AIMIM BIDAR - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software