About: http://data.cimple.eu/claim-review/ad3278740c254585c27a0f30283c5b95997d28fcecdf40be8176b7da     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • यह डिजिटली एडिट की हुई तस्वीर है। अभिनेता शाहरुख खान ने “VOTE FOR MIM” लिखा हुआ टी-शर्ट नहीं पहना हुआ था। इन दिनों अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की एक तस्वीर इंटरनेट पर साझा की जा रही है। इस तस्वीर में आप उन्हें एक सफेद रंग का टी- शर्ट (white T-shirt) पहने हुए देख सकते है। उस पर कथित तौर पर Vote for MIM लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि अभिनेता शाहरुख खान ने असद्दुदीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ए.आई.एम.आई.एम (AIMIM) के प्रचार यह टी-शर्ट पहनी हुई है। वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है, “15 मिनट में 100 करोड़ हिन्दुओ को मारने की बात करने वाले ओवेसी के लिए प्रचार करने में शाहरुख़ खान को कोई दिक्कत नही आई पर देश में 2-4 बात हिन्दुओ के पक्ष में क्या होने लगी इसे भारत देश में असहिष्ननुता दिखाई देने लगी हे वाह शाहरुख़ खान वाह क्या खूब धर्म निरपेक्षता की व्याख्या हे तेरी। ओवेसी की पार्टी का प्रचार करते घोर हिन्दू विरोधी शाहरुख़ खान की इस फोटो को आग की तरह फेलाकर इसकी पोल खोल दो ताकि सब भारतवासी जान जायें की इसके सेकुलरिज्म की डेफिनेसन क्या है। जय हिन्द जय भवानी।“ अनुसंधान से पता चलता है कि… जाँच की शुरुआत हमने गूगल रीवर्स इमेज सर्च से की। परिणाम में हमें ऐसी ही तस्वीर गेट्टी इमेजेज द्वारा प्रकाशित की गई मिली। इस तस्वीर के साथ दी गई जानकारी में लिखा है कि ये तस्वीर 18 सितंबर 2009 की है जब अभिनेता शाहरुख खान मुंबई में ‘ब्लू’ नामक फिल्म के सेट पर अभिनेता अक्षय कुमार से मिलने गए थे। इसके बाद हमने और जाँच की तो हमें यही तस्वीर बॉलिवूड हंगामा द्वारा प्रकाशित एक लेख में प्रकाशित की हुई मिली। आप देख सकते है कि इन तस्वीरों में अभिनेता शाहरुख खान ने जो सफेद टी- शर्ट पहनी है उस पर कुछ भी नहीं लिखा हुआ है। यह एक प्लेन टी- शर्ट है। आप नीचे वायरल हो रही तस्वीर और मूल तस्वीर में अंतर देख सकते है। जाँच के दौरान हमें ज़ूम टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक वीडियो मिला उसमें आप देख सकते है कि शाहरुख खान मुंबई में ब्लू फिल्म के सेट पर अभिनेता शाहरुख से मिल रहे है। निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। यह तस्वीर डिजिटली एडिट की गई है। अभिनेता शाहरुख खान की टी- शर्ट पर Vote For MIM नहीं लिखा हुआ था। Title:क्या शाहरुख खान की टी- शर्ट पर “VOTE FOR MIM” लिखा हुआ है? जानिए सच…Fact Check By: Rashi Jain Result: False
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software