About: http://data.cimple.eu/claim-review/addbd18efc5416de70b605c49c0ea3d0e6532d9bd5588a04e0335c8c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: आर्कटिक सर्किल में चंद्रमा के पृथ्वी के काफी नजदीक आने के दावे के साथ वायरल वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है आर्कटिक सर्किल में चंद्रमा के पृथ्वी के काफी नजदीक आने के दावे के साथ वायरल वीडियो वास्तविक नहीं है। इसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jun 27, 2024 at 05:58 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आर्कटिक सर्किल का बताकर सोशल मीडिया के विभन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चंद्रमा को काफी बड़े आकार में और बाद में सूरज को ढकते हुए दिखाया गया है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कनाडा, अलास्का और रूस की सीमा के अंदर आर्कटिक सर्किल के अंदर का है। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो सीजीआई इफेक्ट है। यह वास्तविक नहीं है। इसको बनाने वाले कलाकार ने खुद इसे डिजिटली क्रिएटेड बताया है। क्या है वायरल पोस्ट एक्स यूजर @INirwalNeha ने 26 जून को इस वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “ये वीडियो कनाडा, अलास्का और रूस की सीमा के बीच आर्कटिक सर्कल के अंदर शूट किया गया है। यह केवल कुछ सेकंड तक रहता है, लेकिन यह शानदार दृश्य को निहारने लायक है। यह घटना वर्ष में केवल एक बार 36 सेकंड के लिए देखी जा सकती है…चंद्रमा अपने सभी वैभव में प्रकट होता है और फिर गायब हो जाता है। यह इतना करीब होता है कि ऐसा लगता है कि यह पृथ्वी से टकराने वाला है, इसके तुरंत बाद 5 सेकंड के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है जहां सब कुछ अंधेरा हो जाता है। यह घटना केवल पेरिगी (वह बिंदु जहां चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट है) पर होती है और यहीं से हम उस महान गति का एहसास कर सकते हैं जिस पर हमारा ग्रह चलता है। अद्भुत !!“ फेसबुक यूजर Hajipur Now (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वीडियो को हमने कीफ्रेम से सर्च किया तो pixelrealm नाम के पोर्टल पर वायरल क्लिप मिली। इसमें दिया गया है कि इस वीडियो को एलेक्सी पैट्रेव ने बनाया है। इसकी प्रोफाइल को चेक किया तो इसमें इसी तरह के कुछ और वीडियो भी मिले। एलेक्सी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बायो में डिजिटल क्रिएटर लिखा हुआ है। कलाकार के एक्स हैंडल के बायो में भी लिखा है, थ्री डी आर्टिस्ट या थ्री डी डिजाइनर। एलेक्सी के यूट्युूब चैनल पर 2 जून 2021 को इस वीडियो को अपलोड किया गया है। एक्स यूजर Lord Sugar ने भी इस वीडियो को 31 जुलाई 2022 को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे आर्कटिक सर्किल का बताया था। इसके जवाब में कई यूजर्स ने इसे सीजीआई इफेक्ट से तैयार किया गया वीडियो बताया था। इससे पहले भी यह वीडियो वायरल हो चुका है। उस समय विश्वास न्यूज ने Aleksey Patrev से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि यह वीडियो सीजीआई इफेक्ट है। यह असली नहीं है। Nashville Film Institute की वेबसाइट के अनुसार, कंप्यूटर से निर्मित छवि को CGI कहा जाता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से यह एनिमेटेड वीडियो बनाया जाता है। इसको 3D इमेजिंग या 3D रेंडरिंग भी कहा जाता है। नेशनल जियोग्राफिक वेबसाइट के मुताबिक, आर्कटिक पृथ्वी का सबसे उत्तरी क्षेत्र है। आर्कटिक में आर्कटिक महासागर बेसिन और स्कैंडिनेविया, रूस, अलास्का, कनाडा और ग्रीनलैंड के बर्फीले क्षेत्र शामिल हैं। अधिकांश वैज्ञानिक आर्कटिक को आर्कटिक सर्किल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के रूप में परिभाषित करते हैं, जो भूमध्य रेखा से लगभग 66.5° उत्तर में अक्षांश रेखा है। आर्कटिक लगभग पूरी तरह से पानी से ढका हुआ है, जिसका अधिकांश हिस्सा जमा हुआ है। नासा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी औसतन 238,855 मील (384,400 किमी) है। डिजिटली क्रिएटेड वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इस पेज के करीब एक लाख 66 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: आर्कटिक सर्किल में चंद्रमा के पृथ्वी के काफी नजदीक आने के दावे के साथ वायरल वीडियो वास्तविक नहीं है। इसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है। - Claim Review : यह वीडियो कनाडा, अलास्का और रूस की सीमा के अंदर आर्कटिक सर्किल के अंदर का है। - Claimed By : FB User- Hajipur Now - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software