About: http://data.cimple.eu/claim-review/afe326ee77273480c2b1affabe9adf2a5d2b2de8a3d1a70e733bff0b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस काफी तूल पकड़ चुका है. आरोपी आफताब के मुस्लिम समुदाय से होने को लेकर मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ा जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया है कि यूपी के मथुरा में श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही एक मामला सामने आया है. वायरल पोस्ट में तीन तस्वीरें हैं, जिनमें से दो में पॉलिथीन में लिपटी एक लड़की की बॉडी नजर आ रही है. लड़की के चेहरे पर खून के धब्बे हैं. वहीं तीसरी तस्वीर को देखने से ऐसा लगता है कि ट्रॉली बैग में पॉलिथीन में बंद कोई बॉडी रखी हुई हो. पोस्ट में तस्वीरों की लोकेशन मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे बताई गई है. तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन से यह बताने की कोशिश की जा रही है कि मथुरा में सूटकेस से एक महिला का शव मिला है, जिसको उसके मुस्लिम प्रेमी ने मार डाला. ‘हिंदी खबर’ न्यूज़ चैनल की एक रिपोर्टर आंचल यादव ने इस पोस्ट को अपने वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “पुलिस कितने आफताब पकड़ेगी हर जिले से,हर दिन #आफताब निकल रहा। रोज कभी सूटकेस तो कभी फ्रीज से बहनों का शव निकल रहा। अरे जाग जाओ अब बहुत हुआ, तुम्हें मिटाने के लिए हर गली में #अब्दुल घूम रहा। लोकेशन -मथुरा यमुना एक्सप्रेस #AftabAminPoonawala #MeraAbdulAisaNahiHai”. इसी तरह के अलग-अलग सांप्रदायिक कैप्शंस के साथ इन तस्वीरों को फेसबुक और ट्विटर पर कई यूजर्स शेयर कर चुके हैं. कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर हमें इस मामले को लेकर इंटरनेट पर तमाम खबरें मिलीं. यह मामला हाल-फिलहाल का ही है और ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है. दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, लड़की का नाम आयुषी यादव था, जिसकी हत्या उसी के ही पिता नितेश यादव ने की थी. मृतक आयुषी दिल्ली के बदरपुर इलाके की रहने वाली थी. अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ आयुषी ने राजस्थान के रहने वाले छत्रपाल राजपूत नाम के लड़के से करीब एक साल पहले शादी कर ली थी. आयुषी शादी के बाद अपने ससुराल नहीं गई और मायके में ही रह रही थी. हाल ही में जब पिता को पता चला कि उनकी बेटी शादी कर चुकी है तो उन्होंने इसका विरोध किया. 17 नवंबर को आयुषी का उसकी मां से भी झगड़ा हुआ. इस दौरान जब पिता ने लड़की को समझाया तो वह नहीं मानी. गुस्से में पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से आयुषी के सीने में दो गोलियां दाग दी और उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पिता नितेश ने शव को पॉलिथीन में पैक किया और ट्रॉली में बंद करके यमुना एक्सप्रेस-वे के मथुरा जिले वाले हिस्से में फेंक दिया. पुलिस को 18 नवंबर को लाश मिली और 19 नवंबर को लड़की के शिनाख्त आयुषी यादव के रूप में की गई. जब पिता से पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मथुरा पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस मामले को लेकर पुलिस ने अपना बयान जारी किया है. पुलिस ने साफ तौर पर लिखा है कि मामला ऑनर किलिंग का है. इसके अलावा, कहीं पर भी इस बात का जिक्र नहीं है कि मामले में कोई सांप्रदायिक या मुस्लिम एंगल है. यह भी पढ़ें…श्रद्धा मर्डर केस के बीच वायरल हुआ ‘लव जिहाद’ को लेकर एक भ्रामक पोस्ट पुष्टि करने के लिए हमने मथुरा के एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह से भी बात की. उन्होंने हमें स्पष्ट रूप से बताया कि इस मामले में कोई मुस्लिम व्यक्ति शामिल नहीं है. हत्या को बेवजह सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है. हमारी पड़ताल में यह बात स्पष्ट हो जाती है कि वायरल हो रहीं ये तस्वीरें आयुषी यादव नाम की एक लड़की की हैं, जिसकी हत्या का आरोप उसी के पिता नितेश यादव पर लगा है. मामला ऑनर किलिंग का है और इसका किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक एंगल से संबंध नहीं है. Our Sources Report published by Dainik Bhaskar on November 22, 2022 Quote of Add.SP of Mathura Martand Prakash Singh किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Runjay Kumar July 18, 2024 Runjay Kumar June 20, 2024 Saurabh Pandey April 4, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software