About: http://data.cimple.eu/claim-review/afe889a9fddda7f2eefcb1cae086ea183813a3bf0660e6ff8f353b4e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: India शब्द की काल्पनिक व्याख्या सोशल मीडिया पर वायरल, सिंधु नदी से निकला है यह शब्द विश्वास न्यूज की पड़ताल में India शब्द को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला है। India कोई संक्षिप्त शब्द नहीं बल्कि एक नाम है। वायरल किया जा रहा फुलफॉर्म मनगढ़ंत है और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। इंडिया शब्द की उत्पत्ति इंडस (सिंधु) नदी से हुई है और 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने से पहले भी यह शब्द मौजूद था। - By: ameesh rai - Published: Jul 1, 2021 at 07:05 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर India शब्द को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि India शब्द का फुल फॉर्म इंडिपेंडेंट नेशन डिक्लेयर्ड इन अगस्त (Independent Nation Decalared in August) है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। यह एक मनगढ़ंत फुल फॉर्म है और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। इंडिया शब्द की उत्पत्ति इंडस (सिंधु) नदी से हुई है और 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने से पहले भी यह शब्द मौजूद था। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Aban Talati ने 28 जून 2021 को वायरल दावा शेयर किया है। एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसपर लिखा है कि क्या आपने जानते हैं कि भारत को इंडिया नाम कैसे मिला… आजादी के बाद अंग्रेजों ने ये नाम दिया। आगे दावा किया गया है कि INDIA- Independent Nation Decalared in August. 15 अगस्त 1947 में मिली आजादी के आधार पर दावे में अगस्त को जोड़ा गया है। इस पोस्ट के आर्काइव्ड लिंक को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले इस वायरल दावे को इंटरनेट पर सर्च किया। लोगों ने Quora पर भी इस दावे की सच्चाई जानने के लिए सवाल पोस्ट किया है। एक यूजर ने इस सवाल का जवाब देते हुए यह बताने की कोशिश की है कि India शब्द प्राचीन काल से ही चलन में है। पीयर टू पीयर लर्निंग प्लेटफॉर्म ब्रेनली (Brainly) की वेबसाइट पर भी हमें सवाल पोस्टेड मिला। किसी यूजर ने इसे सही तो किसी ने इसे गलत बताया है। हमने इंटरनेट पर India शब्द का फुलफॉर्म सर्च किया। javatpoint.com नाम की वेबसाइट पर बताया गया है कि India कोई संक्षिप्त शब्द नहीं है, जिसका फुलफॉर्म होगा। यहां बताया गया है कि यह नाम Indus नदी से जुड़ा हुआ है। हमें इंटरनेट पर सर्च के दौरान भारत सरकार की knowindia.gov.in वेबसाइट पर India (भारत) के बारे में रोचक जानकारियों के नाम का एक सेक्शन मिला। इसमें भी बताया गया है कि India नाम Indus नदी से जोड़कर बना है। प्राचीन समय में इसे सिंधु नाम से जाना जाता था। फारसी आक्रमणकारियों ने इसे हिंदू में बदला। इस जानकारी को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। हमें scoopwhoop की वेबसाइट पर इस संबंध में एक लेख मिला। इस लेख में बताया गया है कि 5वीं शताब्दी ई.पू. में जब फारसियों ने भारतीय उपमहाद्वीप पर कब्जा किया तो सिंधु हिंदू में बदल गया। चौथी शताब्दी ई.पू में ग्रीक हेरोडोटस के समय का Hindus, 9वीं शताब्दी तक आते-आते Indos में बदल पुरानी अंग्रेजी का शब्द बना। अंत में 17वीं शताब्दी में आधुनिक अंग्रेजी में India शब्द अस्तित्व में आया। इंटरनेट पर पड़ताल के दौरान हमें एजुकेशन प्लेटफॉर्म BYJU’s की साइट पर ब्रिटिश कालीन भारत के दौरान के कानूनों की एक लिस्ट मिली। इनमें भारत की आजादी के पहले बने कई कानूनों में India शब्द का इस्तेमाल है। उदाहरण के लिए Pitt’s India Act of 1784, Indian Slavery Act, 1843, Government of India Act, 1858, Indian Penal Code, 1860 आदि। इस पूरी लिस्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। हमारी अबतक की पड़ताल से यह साफ हो चुका था कि India कोई संक्षिप्त शब्द नहीं बल्कि एक नाम है। इसके अलावा इसका भारत की 15 अगस्त की आजादी से कोई लेना-देना नहीं बल्कि यह प्राचीन काल का शब्द है। विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे को जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रितेश्वर नाथ तिवारी संग शेयर किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताते हुए कहा, ‘दरअसल ग्रीक में स का उच्चारण नहीं है। ऐसे में सिंधु नदी का उच्चारण उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में एक भाषाई समस्या की वजह से सिंधु को इंडस उच्चारण किया गया। इसके अलावा मेगस्थनीज की किताब का नाम भी आप देखिए इंडिका है, जिसमें प्राचीन भारत का विवरण है। ऐसे में यह शब्द प्राचीन भारत के समकालीन ग्रीक, प्राचीन रोम साम्राज्य में यह नाम प्रचलित रहा है। यह कोई नया शब्द नहीं है।’ विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Aban Talati की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर वडोदरा, गुजरात के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में India शब्द को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला है। India कोई संक्षिप्त शब्द नहीं बल्कि एक नाम है। वायरल किया जा रहा फुलफॉर्म मनगढ़ंत है और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। इंडिया शब्द की उत्पत्ति इंडस (सिंधु) नदी से हुई है और 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने से पहले भी यह शब्द मौजूद था। - Claim Review : India शब्द का फुल फॉर्म इंडिपेंडेंट नेशन डिक्लेयर्ड इन अगस्त (Independent Nation Decalared in August) है। - Claimed By : फेसबुक यूजर Aban Talati - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 7 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software