About: http://data.cimple.eu/claim-review/b165bc98c34f4118b49499fba5a75f371592b827ebac4f35ba1130b8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: इंडोनेशिया में हुई भूस्खलन की घटना का पुराना वीडियो गोवा के नाम से वायरल गोवा-मडगांव हाईवे पर भूस्खलन की घटना के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो इंडोनेशिया में हुई भूस्खलन की पुरानी घटना का वीडियो है। - By: Abhishek Parashar - Published: Jul 21, 2020 at 05:59 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। भारी बारिश की वजह से देश के कुछ हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि भूस्खलन की यह घटना गोवा के मडगांव हाईवे का है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। गोवा-मडगांव हाईवे पर हुए भूस्खलन के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो इंडोनेशिया में हुई भूस्खलन की घटना का पुराना वीडियो है। क्या है वायरल वीडियो में? फेसबुक यूजर ‘Singh Omprakash’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”This is called luck. Yesterday Goa madgaon highway👇” सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो के साथ किए गए दावे का पता लगाने के लिए वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से किया। सर्च में हमें ‘SumaNews Official’ नामक यू-ट्यूब चैनल पर 9 अप्रैल 2020 को अपलोड किया गया बुलेटिन मिला, जिसमें इसी वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो के साथ इंडोनेशियाई भाषा में दी गई जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की यह घटना सुकांगारा सिएंजूर की है। न्यूज पोर्टल ‘sukabumiupdate.com’ पर 9 अप्रैल 2020 को प्रकाशित रिपोर्ट में इस घटना का जिक्र है। इस रिपोर्ट में भी भूस्खलन की घटना की जगह सुकांगारा सिएंजूर बताई गई है। भूस्खलन का यह वीडियो समय-समय पर अलग-अलग जगह के दावे के साथ वायरल होता रहा है। इससे पहले इस वीडियो को मेघालय का बताकर वायरल किया गया था, जिसकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की थी। पूरी रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर ने अपनी प्रोफाइल में खुद को महाराष्ट्र के भायंदर का रहने वाला बताया है। उनकी प्रोफाइल को फेसबुक पर करीब 500 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: गोवा-मडगांव हाईवे पर भूस्खलन की घटना के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो इंडोनेशिया में हुई भूस्खलन की पुरानी घटना का वीडियो है। - Claim Review : गोवा मडगांव हाईवे पर हुआ भूस्खलन - Claimed By : FB User-https://www.facebook.com/singhopbhayander/videos/3483723068327951/?q=yesterday%20goa%20Madgaon%20highway%20&epa=SEARCH_BOX - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software