About: http://data.cimple.eu/claim-review/b18fffeb5bc5d9330c04a762dd8e96caf33ebd159010b19e5e120ed3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • कथित तौर पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के प्रमुख समीर वी कामत की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, जिसमें दावा किया गया है कि वह अग्नि -6 बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल किए गए अपरंपरागत तरीकों का वर्णन कर रहे हैं. क्लिप में कामत को ये कहते हुए सुना जा सकता है, “हम अग्नि -6 बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में ज़रूरी बदलाव कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने हमें विशेष रूप से कहा था कि सभी मिसाइलों को बनाने से पहले पवित्र गोमूत्र से धोया जाना चाहिए. पहले, हमने मिसाइल के हिस्सों को गोमूत्र में भिगोया, लेकिन उनमें जंग लगने लगी. इसलिए, अब हम जंग को रोकने के लिए गाय के गोबर और मूत्र के मिश्रण का इस्तेमाल कर रहे हैं. जैसा कि आप जानते हैं, गाय का गोबर भी जीवाणुरोधी है. इसलिए, अब हमारी मिसाइल पवित्र है. यह भारतीय मिसाइल कार्यक्रम की मजबूती के पीछे का गुप्त रहस्य है.” वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स द्वारा काफी ज़्यादा शेयर किया गया है, जिनमें से कई ने समीर वी कामत के एक विचित्र बयान की ओर इशारा किया है. नीचे ऐसे कुछ उदाहरण दिए गए हैं. फ़ैक्ट-चेक वायरल क्लिप की सच्चाई को वेरिफ़ाई करने के लिए हमने वीडियो के असली सोर्स का पता लगाने के लिए कीवर्ड सर्च किया. इससे हमें राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2.0 के हिस्से के रूप में ANI के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई एक फ़ुल लेंथ पैनल डिसक्सन का वीडियो मिला. एक घंटे से ज़्यादा के सेशन में राजेश कुमार सिंह, डॉ. समीर वी कामत और आशुतोष दीक्षित शामिल हैं. 58 मिनट 39 सेकेंड पर, ANI संपादक अजीत कुमार दुबे ने पैनल से एक सवाल पूछा: “दर्शक आप तीनों से पूछना चाहते हैं कि क्या भारत को अग्नि -6 जैसी लंबी दूरी की रणनीतिक मिसाइल की ज़रूरत है? अगर हां, तो ये कब तक आ रही है?” इस पर DRDO चेयरमैन जवाब देते हैं, “कोई कमेंट नहीं, ये सरकार का फैसला है. सरकार जब भी हरी झंडी देगी हम तैयार हैं.” पूरे वीडियो में रक्षा सामग्री से संबंधित किसी भी प्रकार की “शुद्धिकरण” प्रक्रिया में गोमूत्र या गोबर का उपयोग करने का कहीं भी ज़िक्र नहीं किया गया है. पैनल चर्चा लंबी दूरी की मिसाइल क्षमता से जुड़े रणनीतिक और तकनीकी सवालों पर केंद्रित है, ऐसे दावों का कोई संदर्भ नहीं है. इसके अलावा, अगर DRDO प्रमुख ने ऐसा कहा होता तो ये ख़बर ज़रूर होती, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली. ये स्पष्ट करता है कि वायरल क्लिप को डिजिटल रूप से हेरफेर किया गया है या इसे आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंट टूल का इस्तेमाल करके उत्पन्न या परिवर्तित किए जाने की पूरी संभावना है. सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें. बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software