About: http://data.cimple.eu/claim-review/b1b7e1dae28e1882dfc8a9b9353155dfaccfbbb15dfbeefba89811a1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Since 2011, JP has been a media professional working as a reporter, editor, researcher and mass presenter. His mission to save society from the ill effects of disinformation led him to become a fact-checker. He has an MA in Political Science and Mass Communication. Claim बारिश में सड़क धंसने और उसमे महिला के गिर जाने का यह वीडियो अयोध्या का है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को अयोध्या के अलावा गुजरात का भी बताकर शेयर कर रहे हैं। Fact देश में मानसूनी बारिश का आगाज हो चुका है। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात हैं। बात यूपी की करें तो अयोध्या में बीते दिनों हुई बारिश के बाद रामपथ पर भारी जलजमाव हो गया था। इसके अलावा, राम मंदिर की छत टपकने की भी ख़बरें सुर्ख़ियों में थीं। इसी बीच सरकार ने रामपथ जलभराव मामले में एक्शन लेते हुए 6 अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया। सड़क धंस जाने और उसमें राह चलती एक महिला के गिर जाने का वीडियो खासा वायरल है। इस वीडियो को अयोध्या और गुजरात का बताकर बीजेपी की राज्य सरकारों पर तंज कसा जा रहा है। दावे का सच जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें 3 जून 2022 को ब्राजील की समाचार संस्था SBT News के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो प्राप्त हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो ब्राजील का है, जहां एक महिला सड़क पर हुए एक होल में गिर गई थी। पड़ताल के दौरान हमें ब्राजील की एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट Hugo Gloss के एक्स हैंडल पर भी यह वीडियो मिला, जिसे साल 2022 में पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में मौजूद वेबसाइट के लिंक को ओपन करने पर पता चला कि सड़क पर बने होल में गिरने वाली महिला का नाम मारिया था, जिसे वहां मौजूद तीन लोगों ने समय रहते बचा लिया था। पढ़ें- क्या टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में मुकेश अंबानी और BCCI द्वारा भारतीय यूजर्स को दिया जा रहा है मुफ्त रिचार्ज? यह वीडियो हमें Jornal da Record नामक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। यहां भी इस वीडियो को साल 2022 में अपलोड करते हुए ब्राजील का बताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना ब्राजील के फोर्टालेजा स्थित कास्कावेल की है, जहां एक महिला सड़क पर बने होल में गिर गई थी। इस तरह हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो अयोध्या या गुजरात का नहीं, बल्कि ब्राजील का है और करीब दो साल पुराना है। Result– False Sources Report hugoglos Published on June 3, 2022 Report SBT news Published on June 3, 2022 Report Jornal da Record Published on June 4, 2022 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Authors Since 2011, JP has been a media professional working as a reporter, editor, researcher and mass presenter. His mission to save society from the ill effects of disinformation led him to become a fact-checker. He has an MA in Political Science and Mass Communication.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software