About: http://data.cimple.eu/claim-review/b2437b37fbbd5af7b02492b08abdd1a7d87e92c0cf4134dea60ee897     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू के डंक का इलाज करने का फर्जी दावा फिर वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू के डंक का इलाज नहीं किया जा सकता है। - By: Pallavi Mishra - Published: Oct 29, 2024 at 03:55 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बिच्छू काटने के बाद फैले जहर का इलाज माचिस की तीली के पाउडर से किया जा सकता है। विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की पड़ताल की और हमारी जांच में यह फर्जी साबित हुई। माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू के डंक का इलाज नहीं किया जा सकता है। क्या है वायरल पोस्ट में? Radha Shankhdhar Radha Sharma (Archive Link) नाम के फेसबुक यूजर ने 25 अक्टूबर 2024 को इस पोस्ट को शेयर किया जिसमें लिखा था, “बिच्छू काटे का इलाज, माचिस की पाँच-सात तीलियों का मसाला पानी में घिसकर बिच्छू के काटे हुए स्थान पर लगाएं। इसे लगाते ही सिर्फ 2 मिनट में बिच्छू का जहर उतर जाता है। कृपया शेयर जरूर करे क्योंकि शेयर करने का कोई पैसा नही लगता। यह महत्त्वपूर्ण जानकारी जरूरतमंद के काम आ जाए जिससे उसकी जान बचाई जा सकती है।” पड़ताल वायरल पोस्ट एक बार पहले भी वायरल हुई थी। उस समय इस दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए ढूंढा था, लेकिन हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय रिसर्च या मीडिया रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई। हमने एक बार फिर से जाँच की मगर इस बारे में कोई ठोस जानकारी हमारे हाथ नहीं लगी। पड़ताल के लिए हमने “बिच्छू के काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?” कार्ड्स से भी ढूंढा था। हमें अपोलो हॉस्पिटल की वेबसाइट पर बिच्छू के जहर से बचने से संबंधी जानकारियां मिली थीं। यहाँ कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया गया था कि माचिस की तीली के मसाले से बिच्छू का जहर उतारा जा सकता है। हमने पड़ताल करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनपीआईसी) से भी संपर्क साधा था। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक, ‘बिच्छू के डंक से एलर्जी, खुजली के साथ दूसरी हृदय संबंधी परेशानियों के लक्षण दिखते हैं। माचिस की तीली के पाउडर से इसका इलाज नहीं किया जा सकता।’ इसके बाद हमने 35 साल के अनुभव वाले अलाप्पुझा के डॉक्टर संजीव कुमार से भी संपर्क किया था। उन्होंने इस पोस्ट को फर्जी बताते हुए लोगों को ऐसे फर्जी पोस्ट्स के झांसे में न आने और एक्सपर्ट्स की राय लेने की सलाह दी थी। वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Radha Shankhdhar Radha Sharma की सोशल स्कैनिंग से पता चला कि उनके फेसबुक पर लगभग 700 फ्रेंड हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू के डंक का इलाज नहीं किया जा सकता है। - Claim Review : माचिस की तीली के पाउडर से बिच्छू के डंक का इलाज - Claimed By : Facebook User Radha Shankhdhar Radha Sharma ( - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software