About: http://data.cimple.eu/claim-review/b59236c3edd303a12d8c51d9c1091448b9776193fcbdd161e1005b73     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: शाहरुख खान नहीं कर रहे हैं टीपू सुल्तान नाम की किसी फिल्म में काम; फर्जी पोस्टर फिर हुआ वायरल शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘टीपू सुल्तान’ के नाम से वायरल हो रहा पोस्टर फर्जी है। शाहरुख खान की ऐसी कोई फिल्म न तो प्रस्तावित है और न ही बन रही है। - By: Pallavi Mishra - Published: Sep 23, 2021 at 02:03 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ‘टीपू सुल्तान’ नाम की एक फिल्म का पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह पोस्टर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म का है और इसमें शाहरुख खान टीपू सुल्तान के तौर पर नजर आएंगे। पोस्ट को शेयर करते हुए इस फिल्म के बहिष्कार की अपील की जा रही है। विश्वास न्यूज ने पहले भी इस पोस्ट की पड़ताल की थी। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला था। शाहरुख खान ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। वायरल हो रहा पोस्टर एक काल्पनिक और एंटरटेनिंग वीडियो का हिस्सा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Rameshwar Bhardwaj ने वायरल पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, ”टीपू सुल्तान जैसे दरिंदों पर अगर आज फ़िल्म बनेगी तो कल औरंगज़ेब पर भी बनेंगीं। हमें यह स्वीकार नहीं।” सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने इस पोस्ट को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल विश्वास न्यूज़ ने एक बार पहले भी ऐसे ही एक फर्जी पोस्ट की जांच की थी। उस समय हमने न्यूज सर्च की मदद से इसे ढूंढा था मगर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली थी, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया हो कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘टीपू सुल्तान’ है। फिल्मी बीट डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट पर शाहरुख खान की आगामी फिल्मों के बारे में जानकारी दी गई थी, जिसमें शाहरुख खान की आने वाली पांच फिल्मों की सूची थी। इस सूची में कहीं भी टीपू सुल्तान नाम की किसी फिल्म का जिक्र नहीं था। वायरल पोस्टर को रिवर्स इमेज किए जाने पर हमें ‘Zain Khan’ नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला था, जिसमें इस पोस्टर को वीडियो के थंबनेल की तरह इस्तेमाल किया गया था। 20 सितंबर 2018 को इस वीडियो को ‘टीपू सुल्तान’ मूवी के ट्रेलर के दावे के साथ अपलोड किया गया है। हालांकि, वीडियो की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर लिखा हुआ है कि यह किसी फिल्म का ट्रेलर नहीं है, बल्कि ‘एक फैन की तरफ से मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो है। इस वीडियो में इस्तेमाल किए गए फुटेज अलग-अलग वीडियो से लिए गए हैं और इसका मकसद कॉपीराइट का उल्लंघन करना नहीं है।’ यानी यह शाहरुख खान की किसी आगामी फिल्म का ट्रेलर नहीं है, बल्कि एक काल्पनिक वीडियो है, जिसे शाहरुख खान के फैन ने मनोरंजन के मकसद से तैयार किया। मुंबई में रहने वाले वरिष्ठ फिल्मी पत्रकार पराग छापेकर ने भी हमें बताया था, ‘शाहरुख खान की ऐसी कोई फिल्म न तो प्रस्तावित है और न ही आने वाली है। यह महज अफवाह है।’ वायरल वीडियो शेयर करने वाले यूजर Rameshwar Bhardwaj ने अपनी प्रोफाइल में खुद को हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया है। पूरी खबर यहाँ क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। https://www.vishvasnews.com/politics/fact-check-fake-poster-in-the-name-of-shahrukh-khan-upcoming-movie-tipu-sultan-is-viral-on-social-media/ निष्कर्ष: शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘टीपू सुल्तान’ के नाम से वायरल हो रहा पोस्टर फर्जी है। शाहरुख खान की ऐसी कोई फिल्म न तो प्रस्तावित है और न ही बन रही है। - Claim Review : टीपू सुल्तान जैसे दरिंदों पर अगर आज फ़िल्म बनेगी तो कल औरंगज़ेब पर भी बनेंगीं। हमें यह स्वीकार नहीं। - Claimed By : Rameshwar Bhardwaj - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software