About: http://data.cimple.eu/claim-review/b6722b2fa1899469d185b35041df169331046e93372656bcd231f862     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: बरेली में गन्ने का जूस बेचने वाले पर डेढ़ साल पहले लगा था आइस बॉक्स में मीट रखने का आरोप, हालिया नहीं है मामला बरेली में गन्ने की जूस की दुकान पर आइस बॉक्स में मीट मिलने का मामला करीब डेढ़ साल पुराना है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jun 24, 2024 at 03:49 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गर्मी के मौसम में बरेली के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गन्ने की जूस की दुकान पर बर्फ के साथ रखे मीट के टुकड़ों को दिखाया गया है। इसे शेयर कर कुछ यूजर्स दावा रहे हैं कि बरेली में गन्ने के जूस में मीट मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम फैजल है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि बरेली का यह वायरल वीडियो नवंबर 2022 का है। उस समय जूस की दुकान के मालिक पर आइस बॉक्स में बर्फ के साथ मीट रखने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस वीडियो को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया। फेसबुक यूजर Vinesh Kapil (आर्काइव लिंक) ने भी 24 जून को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “बरेली में गन्ने के जूस में मांस मिलाकर पिलाने का सनसनीखेज मामला आया सामने.. “व्रत वाला”जूस बताकर,फैजल’,पिलाता था ‘मांस’ मिला जूस बरेली के सिलेक्शन पॉइंट चौराहे पर फैज़ल की है जूस की कई दुकानें“ पड़ताल वायरल दावे को हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 10 नवंबर 2022 को इस बारे में खबर छपी है। इसमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम को भी देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, “प्रेमनगर में गन्ने का जूसा बेचने वाले पर जूस में मीट के टुकड़े मिलाकर बेचने का आरोप लगा है। हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य कमल राणा की शिकायत पर आरोपी फैजुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कमल का कहना है कि स्टाल के मालिक फैजुल ने दुकान पर सुरेंद्र को रखा हुआ था। जूस में इस्तेमाल होने वाली बर्फ के बॉक्स में मीट के टुकड़े रखे हुए थे। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया था कि फैजुल घर के लिए मीट लाया था। कुछ देर लिए उसने मीट के पैकेट को आइस बॉक्स में रख दिया था। उसने गन्ने के जूस में मीट मिलाकर पिलाने की बात से इनकार किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।” 10 नवंबर 2022 को जी न्यूज की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि बरेली में गन्ने की जूस की दुकान पर आइस बॉक्स में मीट के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। पत्रिका और अमर उजाला की वेबसाइट पर भी इस खबर को देखा जा सकता है। इस बारे में हमने दैनिक जागरण के बरेली के सिटी इंचार्ज अशोक आर्या से बात की। उनका कहना है, “यह मामला पुराना है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। उस पर बर्फ के बॉक्स में मीट रखने का आरोप लगा था। हाल-फिलहाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।“ पुराने वीडियो को हालिया समझकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। सहारनपुर के रहने वाले यूजर एक विचारधारा से प्रभावित हैं। निष्कर्ष: बरेली में गन्ने की जूस की दुकान पर आइस बॉक्स में मीट मिलने का मामला करीब डेढ़ साल पुराना है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : बरेली में गन्ने के जूस में मीट मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। - Claimed By : FB User- Vinesh Kapil - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software