About: http://data.cimple.eu/claim-review/b6cb06c34bc13f17ea485f821a41c7204a253eeac904475d08468f75     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : Flipkart नहीं दे रहा 99 रुपये में आईफोन, वायरल लिंक फर्जी विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फ्लिपकार्ट के नाम से वायरल हो रहा लिंक फर्जी वेबसाइट का है। धोखाधड़ी करने के मकसद से वायरल लिंक को शेयर किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। लिंक पर क्लिक करने से यूजर का डेटा चोरी हो सकता है। साथ ही हैकर्स यूजर्स का अकाउंट भी खाली कर सकता है। - By: Pragya Shukla - Published: May 25, 2024 at 04:49 PM - Updated: May 28, 2024 at 09:57 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने बिग ईयर एंड सेल को शुरू किया है। इस ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट सिर्फ 99 रुपये में आईफोन 12 और 13 दे रहा है। लिंक पर क्लिक कर फोन खरीदा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा लिंक फर्जी वेबसाइट का है। धोखाधड़ी करने के मकसद से वायरल लिंक को शेयर किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। लिंक पर क्लिक करने से यूजर का डेटा चोरी कर सकता है। साथ ही हैकर्स यूजर्स को वित्तीय नुकसान हो सकता है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर समर कूल ने 23 मई 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Flipkart Flash Sale LIVE! १ करोड़ से भी ज़्यादा भारतीयो ने ख़रीदा है! Open Box Delivery Available Only 20 Minute Offer Valid 98374.” पोस्ट के आर्काइल लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मौजूद लिंक के यूआरएल पर गौर किया। हमने पाया कि इसके यूआरएल में मेगा.शॉपिंग.डॉट .शॉप लिखा हुआ है, जबकि फ्लिपकार्ट की असली वेबसाइट का लिंक फ्लिपकार्ट.कॉम है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने लिंक पर क्लिक किया। लिंक पर क्लिक करने पर हमसे हमारी निजी जानकारी मांगी गई। जानकारी भरने के बाद हमसे आगे बढ़ने के लिए कहा गया। जब हम बढ़े तो हमसे ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पेमेंट करने के लिए कहा गया था। साथ ही यह नोटिफिकेशन भी सामने आ गया कि यह ऑफर 6 मिनट बाद खत्म हो जाएगा। हमने फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। फ्लिपकार्ट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर कहा है कि इस तरह के धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहें। हमें फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला। वेबसाइट पर आईफोन 12 करीब 30 से 40 हजार में मिल रहे हैं। जबकि आईफोन 13 करीब 50 से 60 हजार रुपये में मिल रहे हैं। वायरल लिंक के डोमेन के बारे में जानने के लिए हमने हु इज डॉट कॉम की मदद ली। हमने वायरल लिंक को वेबसाइट पर डाला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वेबसाइट को 18 अप्रैल 2024 को बनाया गया है। इस वेबसाइट की लोकेशन यूएसए है। अधिक जानकारी के लिए हमने एक्स के जरिए फ्लिपकार्ट से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वेबसाइट फर्जी है। इस पर भरोसा न करें। फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट फ्लिपकार्ट.कॉम है। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए इस वेबसाइट को बनाया गया है। अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। यूजर इसी तरह की धोखाधड़ी करने वाली पोस्ट को शेयर करता है। यूजर के करीब 100 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फ्लिपकार्ट के नाम से वायरल हो रहा लिंक फर्जी वेबसाइट का है। धोखाधड़ी करने के मकसद से वायरल लिंक को शेयर किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। लिंक पर क्लिक करने से यूजर का डेटा चोरी हो सकता है। साथ ही हैकर्स यूजर्स का अकाउंट भी खाली कर सकता है। - Claim Review : फ्लिपकार्ट दे रहा 99 रुपये में आईफोन। - Claimed By : FB User समर कूल - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software