About: http://data.cimple.eu/claim-review/b728a5125b56c0d4b9fd89ba578a713965ca2d3a47c99d8e0cd8385c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: टीवी रियलिटी शो में बच्चे के हनुमान चालीसा गाने के दावे के साथ वायरल क्लिप एडिटेड है भारतीय म्यूजिक शो इंडियन आइडल में छोटे बच्चे के हनुमान चालीसा गाने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो क्लिप एडिटेड है, जिसे कई अलग-अलग शो के भिन्न-भिन्न क्लिप्स को जोड़कर तैयार किया गया है। - By: Pallavi Mishra - Published: Mar 20, 2024 at 04:58 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक टीवी रियलिटी शो में 6 महीने के छोटे बच्चे ने हनुमान चालीसा गाकर वहां मौजूद सभी दर्शकों और जूरी पैनल को मंत्रमुग्ध कर दिया। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप टीवी रियलिटी शो से संबंधित नहीं है, बल्कि यह कई अलग-अलग और असंबंधित शो के क्लिप्स को जोड़कर बनाया गया है। साथ ही वीडियो में दिख रहा बच्चे का क्लिप एडिटेड है। क्या है वायरल? विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 95992 99372 पर यूजर ने 20 मार्च को इस पोस्ट को भेजकर इस वीडियो की सच्चाई बताने का आग्रह किया है। वीडियो के साथ लिखा था “6 Months cute baby boy reading Hanuman Chalisa indian idol Hanuman Chalisa (हनुमान चालीसा पढ़ता 6 महीने का प्यारा बच्चा भारतीय आदर्श हनुमान चालीसा)” सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स (archive) ने इस वीडियो क्लिप को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल पड़ताल के लिए हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में दिख रहे बच्चे को ध्यान से देखने पर बच्चे के पलक झपकाने और लिप मूवमेंट के कृत्रिम रूप से बनाये जाने का अंदेशा होता है। एआई एक्सपर्ट अजहर माकवे ने भी वीडियो को कृत्रिम बताया। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने ढूंढा कि बच्चे किस उम्र में बोलना शुरू करते हैं। जाँच में हमने पाया कि अधिकांश बच्चे 15 महीने की उम्र में 1-2 शब्द और 18 महीने की उम्र में 3 या अधिक शब्द कहते हैं। 2 साल की उम्र तक, अधिकांश बच्चे और भी अधिक शब्द बोलने लगते हैं और एक साथ 2-शब्द या वाक्य भी बना सकते हैं। हमें कहीं भी किसी 6 माह के बच्चे के गाना गाने की कोई खबर नहीं मिली। वायरल क्लिप में गायक हिमेश रेशमिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखा जा सकता है। हमने इन दोनों के क्लिप में से स्क्रीनशॉट लिए और उन्हें गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें हिमेश रेशमिया वाला हिस्सा सोनी इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल मार्च 2021 में इंडियन आइडल सीजन 12 के एक एपिसोड में मिली। यह क्लिप दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दिए जाने से संबंधित थी। योगी आदित्यनाथ वाला क्लिप उनके 10 साल पुराने एक इंटरव्यू में से लिया गया था, जब उन्होंने इंडिया टीवी के एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने वरिष्ठ एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो वास्तव में एडिटेड क्लिप है। वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Athmaram Adihyram को फेसबुक पर करीब 250 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: भारतीय म्यूजिक शो इंडियन आइडल में छोटे बच्चे के हनुमान चालीसा गाने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो क्लिप एडिटेड है, जिसे कई अलग-अलग शो के भिन्न-भिन्न क्लिप्स को जोड़कर तैयार किया गया है। - Claim Review : हनुमान चालीसा पढ़ता 6 महीने का बच्चा - Claimed By : Tipline user - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software