About: http://data.cimple.eu/claim-review/b7dff9a5922875b668a1b3158a8f6e7a9b2a4d068e42cd441992495e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: UNESCO ने पीएम मोदी को ‘दुनिया का बेस्ट प्रधानमंत्री ‘ घोषित नहीं किया, फेक दावा वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वायरल हो रहा दावा फर्जी है। यूनेस्को द्वारा किसी भी देश के राजनीतिक नेताओं की रैंकिंग नहीं की जाती है। यूनेस्को ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। - By: Jyoti Kumari - Published: Mar 14, 2023 at 02:41 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर यूनेस्को से जुड़ी एक पोस्ट वायरल की जा रही है। जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यूनेस्को ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री घोषित किया है। वायरल पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में यूनेस्को को लेकर वायरल किया जा रहा दावा फर्जी पाया। यूनेस्को इस तरह का कोई अवॉर्ड नहीं देता। यूनेस्को के नाम का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Raj Vaishnav ने 14 मार्च को यह पोस्ट शेयर की है। तस्वीर में इंग्लिश में लिखा हुआ है , जिसका हिंदी अनुवाद है – दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई। हम सभी को हमारे पीएम “नरेंद्र मोदी” के यूनेस्को द्वारा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पीएम घोषित किये जाने पर हार्दिक बधाई।कृपया इसे शेयर करें। भारतीय होने पर बहुत गर्व है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल यह पोस्ट पहले भी समान दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है , जिसकी जांच विश्वास न्यूज़ ने की थी। आप हमारी पड़ताल को यहां पढ़ सकते हैं। हमने गूगल पर ये सर्च किया कि क्या यूनेस्को ऐसी कोई रैंकिंग जारी करता है या नहीं। यूनेस्को की वेबसाइट पर ऐसी कोई घोषणा या लिस्ट जारी की हुई नहीं मिली। हमें पता चला कि यूनेस्को ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। यूनेस्को द्वारा किसी भी देश के राजनीतिक नेताओं की रैंकिंग नहीं की जाती है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने यूनेस्को के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें यहां पर भी वायरल दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। अंत में पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए हमने यूनेस्को के साथ मेल के जरिए संपर्क किया। मेल के जवाब में यूनेस्को की स्पैनिश एडिटर Lucía Iglesias Kuntz ने हमें बताया कि वायरल दावा फर्जी है। यूनेस्को को लेकर पहले भी एक पोस्ट शेयर की गई थी , जिसमें दावा किया गया था कि,यूनेस्को ने भारतीय राष्ट्रगान को दुनिया का सबसे अच्छा राष्ट्रगान घोषित किया है। तब विश्वास न्यूज़ ने इसकी पड़ताल कि थी और वायरल दावे को गलत पाया था। पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि यूजर राजस्थान के अकलेरा का रहने वाला है। फेसबुक पर यूजर के 4 हज़ार से अधिक मित्र हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वायरल हो रहा दावा फर्जी है। यूनेस्को द्वारा किसी भी देश के राजनीतिक नेताओं की रैंकिंग नहीं की जाती है। यूनेस्को ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। - Claim Review : यूनेस्को ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री घोषित किया है। - Claimed By : Raj Vaishnav - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software