About: http://data.cimple.eu/claim-review/b8b448d9de5f17dd67c4308cfb6a6f5860f59da8ac2d82e04f63655d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Crime Claim आगरा की मस्जिद में मिली लाश हिंदू महिला की थी। Fact जांच में हमने पाया कि यह दावा फ़र्ज़ी है। मस्जिद मे मिली लाश मुस्लिम महिला की थी। उत्तर प्रदेश के आगरा में मस्जिद के अंदर से महिला का खून से सना शव मिला था। सोशल मीडिया पर इस शव की विचलित करने वाली तस्वीरों को शेयर करते हुए सांप्रदायिक दावा किया जा रहा है कि आगरा की मस्जिद में मिला शव हिन्दू लड़की का है। एक एक्स यूज़र ने 28 मई 2024 को शव की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जिस तरह से साक्षी की हत्या कर दी थी वैसे ही आज आगरा की मस्जिद मे एक और हिन्दू लड़की मारी गई है। बस फर्क इतना है की साक्षी को पत्थर से कुचलते हुए कैमरे मे कैद था और इसका सिर्फ खून मे लथ पथ फोटो आया है हिंदुओ कितनी साक्षी खो कर जागोगे।” एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें। Fact Check/Verification वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने ‘आगरा की मस्जिद में मिली महिला की लाश’ की-वर्ड को गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें इस घटना पर प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना आगरा के ताजगंज क्षेत्र की है। नगला पेमा इलाके की जिस संदली मस्जिद के अंदर से महिला का शव मिला था, वह ताजमहल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। महिला की उम्र 38 वर्ष बताई गयी है और बताया गया है कि महिला की 18 वर्ष की एक बेटी भी है। महिला स्वेच्छा से हर सुबह मस्जिद की साफ-सफाई करने जाती थी। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में पाया कि सुबह 8 बजे महिला के साथ एक व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मारपीट के बाद हत्यारे ने किसी भारी चीज से महिला के सिर पर हमला कर उसकी जान ली है। 19 मई की इस घटना पर प्रकाशित किसी भी रिपोर्ट में इसे सांप्रदायिक मामला नहीं बताया गया है। पत्रिका द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला को निकाह के दो साल बाद ही पति ने तलाक दे दिया था। जिसके बाद से महिला मायके में रह रही थी और ताजमहल के पास स्थित मस्जिद में कई वर्षों से साफ-सफाई करती थी। जांच के दौरान हमें आगरा पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक एक्स अकाउंट से किया गया पोस्ट मिला, जिसके इस बात की पुष्टि की गयी कि ताजगंज क्षेत्र स्थित मस्जिद में मिली मृतक महिला मुस्लिम है। पोस्ट में आग्रह किया गया है कि समाज में अशांति फैलाने वाले भ्रामक पोस्ट और अफवाह ना फैलाएं। जांच में आगे हमने आगरा के एक स्थानीय पत्रकार से भी बात की। फ़ोन पर हुई बातचीत में उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है कि मस्जिद में मिली मृतक महिला मुस्लिम थीं। पढ़ें: Fact Check: क्या राहुल गाँधी के पीछे नजर आ रही तस्वीर ईसा मसीह की है? जानें सच Conclusion अपनी जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित मस्जिद में मिली लाश हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम महिला की थी। वायरल दावा फर्जी है। Result: False Sources Report published by Patrika on 21st May 2024. X post by Police Commissioner of Agra on 28th May 2024. Phonic conversation with local reporter from Agra. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Komal Singh January 16, 2025 Komal Singh December 17, 2024 Tanujit Das December 14, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software