About: http://data.cimple.eu/claim-review/b93a42e0cbdfef3ba25ec0c3d7bab0d2d714e909c13dba4b09cc9f64     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रणवीर इलाहाबादिया के रोने का यह वीडियो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी से संबंधित नहीं है विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोते हुए पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का यह वीडियो “इंडियाज गॉट लेटेंट” विवाद से जुड़ा नहीं है। यह वीडियो 2021 का है, जब कोविड-19 के कारण उनके काम में रुकावट आई थी। By: Pallavi Mishra - Published: Feb 13, 2025 at 01:23 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़) : पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट ‘ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उठे विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को पोस्ट कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट ‘ विवाद के बाद का है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि यह दावा झूठा है। यह वीडियो 2021 का है, जब कोविड के चलते रणवीर इलाहाबादिया के काम में रुकावट आई थी, और उन्होंने ये भावुक वीडियो शेयर किया था। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर Jagdish Prasad ने 12 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “मुझे इसलिए बुरा लग रहा है कि मेरी वजह से पूरा काम बंद हो गया.. Hello @BeerBicepsGuy उर्फ़ रणबीर अल्लाहाबादी… काम बंद होने की वजह से बुरा नहीं लगना चाहिए, बल्कि तुझे इसलिए बुरा लगना चाहिए कि तूने उस माँ के बिस्तर पे नज़र दौड़ाई जिसने तुझे पैदा किया” पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें। पड़ताल वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस पर सर्च करने पर हमें यह वीडियो रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब चैनल पर 7 अप्रैल 2021 को अपलोड मिला। इस वीडियो में 30 सेकंड के बाद वायरल क्लिप वाला हिस्सा देखा जा सकता है। वीडियो कोविड के दौरान का था और इस व्लॉग में रणवीर ने अपना कोविड का अनुभव शेयर किया था क्या है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर काफी विवाद हुआ। शो के दौरान इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी से माता-पिता के निजी संबंधों पर आपत्तिजनक सवाल किया, जिसकी भारी आलोचना हुई। इसके परिणामस्वरूप, असम और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में उनके और शो की टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा यूट्यूब को नोटिस भेजने के बाद इस एपिसोड को हटा दिया गया। विवाद के बाद इलाहाबादिया ने X पर माफ़ी भी मांगी। अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के लिए एंटरटेनमेंट बीट कवर करने वाली स्मिता श्रीवास्तव से भी संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह क्लिप हालिया नहीं है, बल्कि कोविड के समय का है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने जो वीडियो रिलीज़ किया है, वो अलग है। आखिर में, हमने फेसबुक यूजर Jagdish Prasad के अकाउंट को स्कैन किया, जिसने झूठे दावे के साथ वीडियो शेयर किया था। यूजर के लगभग 2000 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोते हुए पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का यह वीडियो “इंडियाज गॉट लेटेंट” विवाद से जुड़ा नहीं है। यह वीडियो 2021 का है, जब कोविड-19 के कारण उनके काम में रुकावट आई थी। Claim Review : रणवीर इलाहाबादिया के रोने का यह वीडियो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी के बाद का है - Claimed By : FB User Jagdish Prasad - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software