About: http://data.cimple.eu/claim-review/b9c4939fd3e3b1d7365f0173b335ab5642169f4e6b0e1c78bd5353a5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चार्ली हेब्दो कार्टून से संबंधित एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा की जा रही है | चार्ली हेब्दो फ्रांस का एक लेफ्ट विंग विचारधारा वाला राजनीतिक अखबार है, जो पैगंबर मोहम्मद के कार्टूनों को प्रकाशित करने के लिए विवादों में रहा है | फैक्ट क्रेसेंडो को यह तस्वीर हमारे WhatsApp फैक्ट लाइन नंबर ९०४९०५३७७०(9049053770) पर फैक्ट चेक करने के लिये भेजी गयी थी | इस पोस्ट के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग़ में सी.ए.ए और एन.आर.सी के खिलाफ विरोध करने वाली महिलाओं का अपमान करने के लिए यह कार्टून बनाया है | तस्वीर में कुछ मुस्लिम महिलाओं की वेशभूषा में दिख रहीं महिलाओं को दर्शाया गया है व शाहीन बाग़ लिखा हुआ है | पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “भारत में तो किसी की हिम्मत नहीं हुई लेकिन चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग की ख़ातूनों का कार्टून छाप कर असलियत बयान कर दी |” अनुसन्धान से पता चलता है कि.. |फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया कि यह तस्वीर एडिटेड है | जाँच की शुरुवात में हमने इस तस्वीर को बारीकी से देखने से की, तस्वीर के शीर्ष दायें कोने पर एक तारीख लिखी हुई है, जो कि २२ अक्टूबर २०१४ लिखी हुई है| ज्ञात रहे कि शाहीन बाग में विरोध २०१९ में नागरिकता संशोधन बिल विधेयक संसद में पारित होने के बाद हुआ था | इसलिए, २०१४ में शाहीन बाग के बारे कोई चित्र बनाना असंभव है | इसके अलावा हमें नज़र आया कि फ्रंट पेज पर शाहीन बाग़ की स्पेलिंग गलत है, इसमें ‘शाहीन बाग़’ के बजाय ‘शाहीन भाग’ लिखा हुआ देखा जा सकता है | इस तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह तस्वीर चार्ली हेब्दो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर २१ अक्टूबर २०१४ को अपलोड की हुई मिली | इस तस्वीर को ध्यान से देखा जाये तो महिलाओं के सिर के ऊपर शाहीन भाग या शाहीन बाग़ नहीं लिखा हुआ है बल्कि फ्रेंच भाषा में कुछ लिखा हुआ है | इस तस्वीर को साझा करते हुए चार्ली ने लिखा है कि “यह कल का चार्ली का फ्रंट पेज है |” तस्वीर पर फ्रेंच (Touchez Pas A Nos Allocs!) को गूगल ट्रांसलेट करने पर हमने पाया कि “मेरे आवंटन को मत छुओ” (Don’t touch my allocations) लिखा हुआ है | नीचे आप सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और चार्ली हेब्दो द्वारा बनाई गयी तस्वीर की तुलना देख सकते है | मूल तस्वीर को २०१४ में बनाया गया था जिसका शाहीन बाग़ से कोई संबंध नहीं है | चार्ली हेब्दो द्वारा बनाई गयी तस्वीर में क्या है? मूल तस्वीर के शीर्षक में फ्रेंच में लिखा गया है (Les esclaves sexuelles de Boko Haram en colère) जिसका ट्रांसलेशन अंग्रेजी भाषा में (Angry Boko Haram sex slaves) और हिंदी भाषा कि (“एंग्री बोको हरम सेक्स स्लेव्स”) है | बोको हराम नाइजीरिया में सक्रिय एक उग्रवादी संगठन है। इसे दुनिया के सबसे घातक आतंकवादी संगठनों में से एक माना जाता है | चार्ली हेब्दो ने बोको हराम के संदर्भ में २०१४ में यह कार्टून बनाया था जिसे अब एडिट कर शाहीन बाग की महिलाओं का बता वायरल किया जा रहा | निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | २०१४ की चार्ली हेब्दो के कार्टून की एक पुरानी तस्वीर को डिजिटल रूप से एडिट किया गया है और यह कहते हुए फैलाया जा रहा है कि चार्ली हेब्दो द्वारा शाहीन बाग की महिलाओं का मजाक उड़ाया गया है और उन्हें बोको हरम के यौन दासियों बुला रहा है | Title:क्या चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग़ की महिलाओं का मजाक उड़ाते हुये कार्टून बनाया?Fact Check By: Aavya Ray Result: False
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software