About: http://data.cimple.eu/claim-review/ba15c93734071cb5707993f4ad2cc84e168794295f79b70abec0576c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US AI/Deepfake Claim विराट कोहली ने अपना ऑनलाइन कैसीनो बनाया है। फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट को न्यूज़ रिपोर्ट की तरह पेश किया गया है, जिसमें कथित तौर पर पत्रकार द्वारा कहा जाता है कि ”अगर आप भारत से हैं तो पैसे कमाने का यह मौका ना चूकें, अभी ये एप्लीकेशन इनस्टॉल करें! भारत के प्रसिद्ध कप्तान ने आज अपने ऑनलाइन कैसीनो की घोषणा की है।” जिसके बाद वीडियो में विराट कोहली नज़र आते हैं जो कहते हैं कि ”ये विचार कुछ साल पहले आया, जब मुझे एहसास हुआ कि लोगों को खेल का आनंद लेने और पैसे कमाने का अवसर देना कितना महत्वपूर्ण है। इसलिए मैंने एक ऑनलाइन कैसीनो बनाया है, जहाँ जैकपॉट जीतने की संभावना 250% बढ़ा दी और यहाँ नए उपयोगकर्ताओं को पहले तीन दिन में पचास हज़ार से जीतने की गारंटी है।” इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है – ”अब भारत में आधिकारिक सबसे लोकप्रिय ऐप, 92% खिलाड़ियों ने आज 600,000 INR से अधिक जीते।” Fact जांच की शुरुआत में हम कीवर्ड सर्च से विराट कोहली द्वारा ऑनलाइन कैसीनो की घोषणा करने की जानकारी खोजते हैं। लेकिन इस दावे की पुष्टि करती कोई मीडिया रिपोर्ट हमें नहीं मिलती। इसके बाद हम उनके आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स को खंगालते हैं, लेकिन वहां भी ऑनलाइन कैसीनो की घोषणा नहीं की गयी है। पड़ताल में आगे हमने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें 22 दिसंबर, 2023 को अमेरिकी पत्रकार ग्राहम बेन्सिंगर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किये गए विराट कोहली के साक्षात्कार का वीडियो मिला। ग्राहम बेन्सिंगर को अंग्रेजी में दिए गए इंटरव्यू की शुरुआत में हमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा मिला। वीडियो को देखने पर पता चलता है कि इस वीडियो में विराट कोहली ने कहीं भी हिंदी भाषा का प्रयोग नहीं किया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहीं भी ऑनलाइन कैसीनो की बात नहीं की है। दोनों वीडियो का मिलान करने पर हम देखते हैं कि ना सिर्फ वीडियो क्लिप में विराट कोहली की कृत्रिम आवाज को जोड़ा गया है, बल्कि वीडियो को विश्वसनीय दिखाने के लिए लिप मूवमेंट के साथ भी छेड़छाड़ की गयी है। वीडियो को गौर से देखने पर हम पाते हैं कि विराट कोहली की बातें होठों से मेल खाएं, इसलिए AI की मदद से मूवमेंट को बदला गया है। वीडियो में मुँह के आसपास धुंधलापन और विकृतियां नज़र आ रही हैं जो असली वीडियो में नहीं हैं। अपनी जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि विराट कोहली द्वारा ऑनलाइन कैसीनो की घोषणा करने का दावा फ़र्ज़ी है। दावे के साथ शेयर किए गए वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है। Result : False Sources Social media handles of Virat Kohli. Interview Video shared on the official Youtube channel of Graham Bensinger on 22nd December 2023. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 10, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software