About: http://data.cimple.eu/claim-review/badbf30d76a82475967651f0e4e683d45cf7515f592b1f1388f64b8a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : संघ मुख्यालय के बाहर किसानों ने नहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन विश्वास न्यूज की जांच में किसानों के नाम से वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। वीडियो में जिन्हें किसान बताया गया है, वे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Jan 21, 2021 at 03:57 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ यूथ को बाइक पर रैली निकालते हुए थाली बजाते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये किसान हैं। इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर धावा बोल दिया। वीडियो उसी घटना की है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। हमें पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोग किसान नहीं, बल्कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 12 जनवरी को देशभर में ऐसी रैली निकाली थी। वायरल वीडियो नागपुर का है। हमारी जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर बैजू यादव ने 18 जनवरी को एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा : ‘अचानक RSS मुख्यालय पर किसानों ने धावा बोल दिया फिर हो गया बवाल !!’ फेसबुक पोस्ट का आर्काइव्ड लिंक देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें हमें कई जगह युवक कांग्रेस का झंडा नजर आया। इसके अलावा वीडियो में एक शख्स को यह बोलते हुए देखा जा सकता है कि यह प्रदर्शन युवक कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में हमें एक जगह एक बोर्ड पर ‘नागपुर शहर युवक कांग्रेस द्वारा संघ मुख्यालय का घेराव’ लिखा हुआ नजर आया। पड़ताल के दौरान हमें कई वेबसाइट पर एक खबर मिली। इसमें बताया गया कि संघ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह रिपोर्ट आप आउटलुक इंडिया डॉट कॉम पर यहां पढ़ सकते हैं। अब हमें यह जानना था कि यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को किसानों का प्रदर्शन बताकर किसने वायरल किया। वायरल वीडियो में हमें ऑनलाइन न्यूज इंडिया का लोगो नजर आया। जब हमने इसके यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो सर्च किया तो हमें यह 18 जनवरी को अपलोड मिला। वीडियो और हेडिंग वही थी, जो अब वायरल हो रही है। मतलब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किसान बताकर वायरल करने की शुरुआत ऑनलाइन न्यूज इंडिया ने की। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने नागपुर के कॉरपोरेटर और यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी बंटी शेलके से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर यूथ कांग्रेस ने देशभर में थाली बजाते हुए प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में नागपुर में संघ मुख्यालय के सामने भी हम लोगों ने प्रदर्शन किया। ये सभी हमारे कार्यकर्ता थे। इसमें कोई किसान नहीं था। अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर बैजू यादव की जांच की। हमें पता चला कि यूजर समस्तीपुर का रहने वाला है। फिलहाल मुंबई में रहता है। इसके अकाउंट को 14 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में किसानों के नाम से वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। वीडियो में जिन्हें किसान बताया गया है, वे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। - Claim Review : संघ मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन - Claimed By : फेसबुक यूजर Baiju Yadav - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software